By नवभारत | Updated Date: Nov 29 2019 1:55PM |
46

आजकल Youtube हर कोई इस्तेमाल करता हैं। लोग इसका इस्तेमाल गाना सुनने, वीडियो देखने के लिए करते हैं। Youtube पर आपको हर भाषा का content आसानी से मिल जाता हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है की आप केवल गाना सुनना चाहते है और Screen Lock हो जाती है। फिर क्या गाना बंद ! अगर आप Youtube पर गाना सुनना चाहते है वो भी Screen Lock के साथ तो इसका भी समाधान हैं। ऐसा करने के लिए नीचे दी गई स्टेप्स की फॉलो करें।
1. ऐसा करने के लिए सबसे पहले आपको Google Chorme या फिर Firefox ब्राउसर में Youtube खोलना होगा। ध्यान रहें कि यहां Youtube App का ऑप्शन आएगा लेकिन आपको वेब ब्राउजर पर ही Youtube चलाना है।
2. इसके बाद आपको वेब ब्राउजर के मेन्यू में जाकर डेस्कटॉप साइट पर चेक करना है और सेटिंग सेव करनी है। इसके बाद आप Youtube पर अपनी पसंद का म्यूजिक कंटेंट चलाए और ऑटो नेक्स्ट पर क्लिक करके रखें। ऐसा करने से Youtube पर आने वाला अगला वीडियो खुद प्ले होने लगेगा।
3. ब्राउजर पर Youtube को डेस्कटॉप वर्जन पर चलाने पर आप मोबाइल की स्क्रीन बंद करने के बाद भी Youtube के म्यूजिक कंटेंट को इंजॉय कर पाएंगे।
हालांकि गूगल ने भारत में Youtube Music एप भी लॉन्च कर दी है। ये एप म्यूजिक स्ट्रीमिंग की सुविधा देती है जो कि गूगल की पेड एप है। आप चाहें तो इसे डाउलोड करके भी अपने मोबाइल की स्क्रीन ऑफ कर Youtube एप पर म्यूजिक कंटेंट इंजॉय कर सकते हैं। गूगल ने ये सर्विस हाल में ही भारत में लॉन्च की है इसलिए इस एप का पहले महीने का सब्सक्रिप्शन यूजर्स को फ्री में मिल रहा है।