Congress condemns increase in petrol and diesel prices in Delhi

भोपाल. कमलनाथ सरकार पर संकट और बढ़ता जा रहा है। इस बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया हैं। कांग्रेस ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर कमलनाथ सरकार के मंत्रियो

Loading

भोपाल. कमलनाथ सरकार पर संकट और बढ़ता जा रहा है। इस बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया हैं। कांग्रेस ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर कमलनाथ सरकार के मंत्रियो के साथ मारपिट करने का आरोप लगाया हैं।

भोपाल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता विवेक तनखा ने कहा कहा कि, "हमारे दो मंत्री जीतू पटवारी और लाखन सिंह बेंगलुरु गए थे। वहा उनके साथ मारपीट की गई हमारे पास जानकारी है कि हमारे मंत्रियों को गिरफ्तार किया गया है। यदि पुलिस कार्रवाई नहीं करती है और हमारे मंत्रियों और विधायकों को रिहा नहीं करती है, तो हमें इसे अदालत में ले जाना होगा।"

मीडिया ख़बरों के अनुसार सरकार बचाने लिए कमलनाथ अपनी हर कोशिश में लगे हुए है। वहीं सिंधिया समर्थकों को मनाने और उन्हें कांग्रेस में वापस लाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री जीतू पटवारी और कांग्रेस नेता लखन सिंह बेंगलुरु स्थित होटल में पहुंच गए। जहां विधायक रुके हुए हैं। 

जानकरी के लिए बतादें कि पिछले कुछ दिनों से राज्यसभा सीट के लिए कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया में घमासान शुरू था। इस बीच सिंधिया खेमे के 17 विधायक बेंगलुरु पहुँच गए और अपना फोन बंद कर दिया। इसमें 6 मंत्री भी शामिल थे।

वही दूसरी ओर ज्योतिरादित्यसिंधिया ने कांग्रेस छोड़ने से पहले सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलने की कोशिश की थी। लेकिन उन्हें समय नहीं मिल पाया था। जिसके बाद उन्होंने बुधवार 11 मार्च 2020 को भाजपा में प्रवेश किया। भाजपा ने सिंधिया को मध्य प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। साथ ही मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री पद भी देने का वादा किया है।