मुकेश खन्ना ने बताया, आखिर किस वजह से अचानक बंद हुआ शक्तिमान

मुंबई. लॉकडाउन के वजह से दूरदर्शन ने एक बार फिर पुराने शो दिखाना शुरू किया है, इनमे कई पॉपुलर शो है। जैसे की मुकेश खन्ना का शो शक्तिमान। बेहद कम लोगो को पता है कि यह शो पहली बार के प्रसारण में पूरा

Loading

मुंबई. लॉकडाउन के वजह से दूरदर्शन ने एक बार फिर पुराने शो दिखाना शुरू किया है, इनमे कई पॉपुलर शो है। जैसे की मुकेश खन्ना का शो शक्तिमान। बेहद कम लोगो को पता है कि यह शो पहली बार के प्रसारण में पूरा नहीं दिखाया गया था। यह शो कुछ कारणों के वजह से बीच में ही बंद किया गया था। शक्तिमान अचानक बंद होने के बाद कई बार सुर्खियों में आया।

यह भी पढ़े : कंगना की बहन रंगोली ने रेखा को कहा-बॉलीवुड की बैड गर्ल

कुछ लोगो का कहना था कि शक्तिमान का बच्चो पर कुछ बुरा प्रभाव पड़ रहा है। हालांकि, मुकेश खन्ना ने बच्चो पर शक्तिमान का बुरा प्रभाव पड़ने की बात को कभी माना नहीं। बल्कि उन्होंने शक्तिमान बंद होने के पीछे दूरदर्शन के रवैया को जिम्मेदार ठहराया था। शक्तिमान बंद होने के बाद एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने बताया कि, शो के प्रसारण के लिए उनके द्वारा दी जाने वाली राशि धन में दूरदर्शन लगातार इजाफा कर रहा था। जिसके वजह से उनको शो बंद करना पड़ा था।

यह भी पढ़े : मुंबई पुलिस की तारीफ में अजय देवगन ने किया ट्वीट, फिर मिला ऐसा जवाब

मुकेश खन्ना ने कहा, पहले शक्तिमान शनिवार की सुबह और मंगलवार की शाम को दिखाया जाता था। यह शो लोगो को काफी पसंद था। उस समय शक्तिमान के प्रसारण के लिए वह दूरदर्शन को फीस के तौर पर तीन लाख अस्सी हजार रुपये देते थे। करीब 100 से लेकर 150 एपिसोड्स तक दूरदर्शन ने इसी फीस में शो दिखाना शुरू किया। लेकिन, कुछ समय बाद दूरदर्शन ने अपनी फीस में इजाफा किया।

यह भी पढ़े : सलमान खान ने शेयर किया वीडियो, कहा-लॉकडाउन में बाहर निकलना हो सकता है जानलेवा

मुकेश खन्ना ने आगे बताया, शक्तिमान की टीआरपी अच्छी थी। यह शो लोगो को अच्छा लगता था। इसलिए दूरदर्शन ने इस शो का रविवार को दिखाने का फैसला लिया। इसके पीछे उनका कहना था कि, रविवार के दिन बच्चो को छुट्टी होती है। हालांकि, बदलते दिन के साथ मुझे फीस में बदलाव देखने को मिला। उस वक्त मुझे दूरदर्शन को सात लाख अस्सी हजार रुपये देने होते थे। उसके अगले साल शो के 104 एपिसोड्स थे और मुझे उसके लिए दस लाख अस्सी हजार रुपये जमा करने के लिए कहा गया।

यह भी पढ़े : रामायण में सुग्रीव का रोल निभानेवाले एक्टर का निधन

फिर मुझे पता चला की धनराशि को बढाकर 16 लाख करने की बात हो रही है। मैंने इस बात का विरोध किया। लेकिन, उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी। उनकी फीस में इतनी तेजी से इजाफा हो रहा था, जिसके चलते मुझे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आखिर में मज़बूरी में मुझे यह शो बंद करने का फैसला लेना पड़ा।