श्रीनिवास गौड़ा से भी तेज निकले निशांत शेट्टी, कंबाला रेस में तोड़ा 100 मीटर का रिकॉर्ड

मंगलुरू, कर्नाटक के पारंपरिक भैंसा दौड़ (कंबाला) में रिकार्डतोड़ प्रदर्शन के बाद पैडी श्रीनिवास गौड़ा दूनिया के समक्ष स्टार के रूप में उभर के आए है। अब जानकारी है कि उनसे भी तेज पैडी (खिलाड़ी) वेनुर

Loading

मंगलुरू, कर्नाटक के पारंपरिक भैंसा दौड़ (कंबाला) में रिकार्डतोड़ प्रदर्शन के बाद पैडी श्रीनिवास गौड़ा दूनिया के समक्ष स्टार के रूप में उभर के आए है। अब जानकारी है कि उनसे भी तेज पैडी (खिलाड़ी) वेनुर में सूर्य चंद्र कंबाला में निशांत शेट्टी नाम के एक पैडी ने 9.51 सेकेंड में ही 100 मीटर की दूरी तय कर दी जो गौड़ा से करीब .04 सेकेंड कम है। आयोजकों के अनुसार बजागोली जोगीबेट्ट्रू के निशांत शेट्टी ने रविवार को वेनुर कंबाला में 28 साल के गौड़ा का रिकॉर्ड तोड़ा।

आयोजकों की जानकारी के अनुसार निशांत शेट्टी समेत चार प्रतिभागियों ने 100 मीटर की दौड़ 10 सेकेंड से कम समय में पूरी की है। प्रतिभागी इरुवाथुर आनंद ने 9.57 सेकेंड में, अकेरी सुरेश शेट्टी ने 9.57 सेकेंड में जबकि श्रीनिवास गौड़ा ने 9.55 सेकेंड दौड़ पूरी की। ज्ञात हो कि एक फरवरी को मंगलुरू के नजदीक एकाला गांव में आयोजित कंबाला दौड़ में केवल 13.62 सेकंड में 142.5 मीटर की दौड़ पूरी की थी।

मालूम हो कि कर्नाटक के पारंपरिक भैंसा दौड़ (कंबाला) में श्रीनिवास गौड़ा ने पहले 100 मीटर की दूरी महज 9.55 सेकेंड में तय करके ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता व विश्व के सबसे तेज धावक उसेन बोल्ट का रिकार्ड तोड़ा था। जिसका विडियो सोशल मीडिया पर छाया रहा। जिसके बाद खेल मंत्री किरन रिजिजू ने साई के शीर्ष कोचों को 28 वर्ष के कंबाला धावक गौड़ा का ट्रायल कराने का निर्देश दिया था। साथ ही कर्नाटक सरकार ने उपलब्धि के लिए गौड़ा को सम्मानित भी किया था। बता दें कि उसेन बोल्‍ट ने 100 मीटर दौड़ में 9.58 सेकेंड का समय लेकर विश्‍व रिकॉर्ड बनाया था। वहीं अब शेट्टी ने रविवार को 143 मीटर दौड़ 13.61 सेकेंड में पूरी। इस हिसाब से उन्होंने 100 मीटर की दौड़ महज 9.51 सेकेंड में पूरी की है।

बता दें कि कर्नाटक में कंबाला पारंपरिक वार्षिक दौड़ आयोजन किया जाता है। इसमें खिलाड़ी को अपनी भैसों के साथ धान के खेतों में 142 मीटर दौड़ लगाना होती। जिससे जाहीर होता है कि दौड़ में जानवरों की भी अहम भूमिका होती है। दौड़ दौरान धावकों के हाथ में भैंसों की लगाम होती है।