paresh-rawal-calls-salman-khan

Loading

मुंबई. बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान फिल्मो के साथ लोगो की मदद करने के लिए भी जाने जाते है। फिल्म इंडस्ट्री में हर कोई सलमान खान के इसी अंदाज के लिए उनकी तारीफ करते है। ऐसा ही कुछ एक्टर परेश रावल ने किया है। परेश रावल ने सलमान खान को शेर दिलवाला कहा है।

दरअसल,परेश रावल ने ट्वीट करते हुए सलमान खान की तारीफ की है। उन्होंने लिखा, “शेर दिलवाले सलमान खान को सलाम है। ” हालांकि, परेश रावल ने सलमान खान की तारीफ करने का कोई कारण नहीं बताया है। परेश रावल का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कई लोग इस पर कमेंट कर रहे है।

खबरों की माने तो,सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री के 25 हजार मजदूरों की मदद करने की घोषणा की है। इसीलिए परेश रावल ने सलमान खान की तारीफ की है। सलमान खान अपनी संस्था बींग फाउंडेशन के जरिए 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों की मदद के करने वाले है। इस बारे में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एंप्लोइज के प्रमुख बीएन तिवारी ने बताया कि सलमान खान उन 25 हार मजदूरों की मदद कर रहे हैं, जिन्हें इस मुश्किल के समय पैसों की सख्त जरूरत है।

बता दे कि, कोरोनावायरस के कारण पुरे देश में लॉकडाउन लागू हो गया है। इस लॉकडाउन के कारण कई गरीब मजदूरो की हालत काफी खरब हो गयी है। उनके पास अपने परिवार का पेट भरने के लिए भी पैसे नही है। ऐसे में बॉलीवुड के स्टार्स इन सब की मदद के लिए आगे आये है।