By नवभारत | Updated Date: Nov 16 2019 3:49PM |
66

हाल ही में पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने वीवीएस लक्ष्मण का ट्वीट, रीट्वीट किया। जिसमे गंभीर, वीवीएस लक्ष्मण और जतिन सप्रू इंदौर में पोहा खाते हुए नज़र आए। तस्वीर देखने के बाद दिल्ली प्रदूषण को लेकर गंभीर को काफी ट्रोल भी किया गया। हलाकि उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब भी दिया। लेकिन बात यहां गंभीर या प्रदूषण की नहीं हैं, हम यहाँ फोकस पोहो पर कर रहे हैं। जी हाँ पोहा....
पोहा जलेबी: इस किस्से से एक बार फिर मध्यप्रदेश के पोहे जलेबी की यादें ताज़ा हो गई हैं। अगर आप मध्यप्रदेश में जाएंगे तो आपको सुबह के नाश्ते में पोहा और जलेबी सबसे हेल्दी नाश्ता माना जाता हैं। मध्यप्रदेश में भी इंदौर का पोहा जलेबी बहुत फेमस हैं. यहां जैसा टेस्टी पोहा-जलेबी आपको कहीं और नहीं मिलेगा।कुरकुरे सेव के साथ ताजे और गर्म पोहे और साथ में मीठी जलेबी। इस तीखे और मीठे कॉम्बिनेशन को खाना लोग बहुत पसंद करते हैं।

तरी पोहा: जहां हर शहर में इनका स्वाद धीरे-धीरे बदल जाता है वहीं देश में कुछ ऐसी जगहें भी हैं जहां सालों से एक ही स्वाद का पोहा बनता आया है और उसे खाने के लिए लोगों का जमघट लगा होता है। मध्यप्रदेश से आगे बढे तो हम महाराष्ट्र में पोहे का एक अलग ही स्वाद चखेंगे। यहाँ भी लोग सुबह पोहे खाने के शौकीन हैं। लेकिन यहाँ पोहे के साथ जलेबी नहीं तरी मिलेगी। महाराष्ट्र के नागपुर में तरी पोहा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले काले चने की मसालेदार और चटपटी ग्रेवी बनायीं जाती है जिसे पोहे के ऊपर डालकर सर्व किया जाता है। इसके अलावा आप चाहे हो पोहे के ऊपर कटे हुए प्याज, नींबू और महीन नमकीन को मिलाकर खा सकते हैं। इस चने ग्रेवी की खास बात ये होती है कि इसका स्वाद काफी तीखा होता है और इसमें तेल की मात्रा अधिक होती है जिससे इसका स्वाद और निखर के आता है।

कांदा पोहा: ऐसे ही महाराष्ट्र के कई हिस्सों में कांदे पोहे का भी भारी प्रचलन हैं। लोग सुबह के नाश्ते हैं कांदे पोहे खाना बेहद पसंद करते हैं। मुंबई और पुणे जैसे शहरों में आपको सुबह हर दूकान और टपरी पर ये नज़र आएंगे। बाहर से आए लोग भी इसे खाए बिना नहीं जाते हैं। इसे कंदा पोहा नाम पोहे में प्याज की ज्यादा मात्रा को की वजह से मिला हैं। जगह के हिसाब से सूखे पोहे में बदलाव किए जाते हैं। कई जगह पोहे में टमाटर भी डाला जाता हैं। हालांकि उसे अब तक कोई नाम नहीं दिया गया।
जगह के हिसाब से पोहे को खाने का तरीका भी बदल जाता हैं। ज्यादातर लोग सूखा पोहा खाना पसंद करते हैं। लेकिन ये कुछ जगह थी जहां पोहा कुछ अलग अंदाज़ में खाया जाता हैं। पोहे कही के भी हो मुद्दा पेटभर हेल्दी नाश्ता करने का हैं और पोहा इस लिस्ट में अब तक सबसे ऊपर बना हुआ हैं।