रामायण के बाद महाभारत का भी होगा री-टेलीकास्ट

मुंबई. देश में कोरोनावायरस के कारण 21 दिन का लॉकडाउन लागु हो गया है। लोगो को घर पर टाइम बिताना काफी मुश्किल हो रहा है। इसलिए मनोरंजन इंडस्ट्री ने लोगो को व्यस्त रखने के लिए कुछ नए फैसले लिए है। इसी

Loading

मुंबई. देश में कोरोनावायरस के कारण 21 दिन का लॉकडाउन लागु हो गया है। लोगो को घर पर टाइम बिताना काफी मुश्किल हो रहा है। इसलिए मनोरंजन इंडस्ट्री ने लोगो को व्यस्त रखने के लिए कुछ नए फैसले लिए है। इसी दौरान लोगों की डिमांड पर दूरदर्शन पर एक बार फिर रामायण प्रसारित किया जा रहा है। इसी बीच अब महाभारत के प्रसारण की भी बात शुरू हो गयी थी। लोगों के डिमांड पर रामायण के साथ महाभारत का भी पुनः प्रसारित किया जायेगा।

यह भी पढ़े :अस्पताल पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस, फैंस से कहा- चिंता न करे….

यह भी पढ़े :ऋषि कपूर ने कहा-शराब की दुकाने खोलो, लोगो ने कहा-शर्म करो

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस संबंध में एक ट्वीट किया है। प्रकाश जावड़ेकर ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि डीडी भारती कल शनिवार 28 मार्च से प्रतिदिन लोकप्रिय धारावाहिक महाभारत को दोपहर 12 बजे और शाम 7 बजे से री-टेलीकास्ट करेगा। ‘

सोशल मीडिया लगातार महाभारत का पुनः प्रसारित करने की मांग हो रही थी। जिसे देखते हुए प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने यह फैसला लिया है।