Kangana's sister Rangoli told Taapsee Pannu B grade actress

Loading

मुंबई. कोरोनावायरस से जंग लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अप्रैल को रात 9 बजे लाइट बंद कर दीपक और मोमबत्ती जलाने की अपील की है। पीएम मोदी के इस अपील का सभी लोग स्वागत कर रहे है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने ट्वीट करते हुए अपना उत्साह जताया। लेकिन, शायद तापसी का ट्वीट करना कंगना की बहन रंगोली चंदेल को पसंद नहीं आया।

दरअसल, तापसी पन्नू ने प्रधानमंत्री की अपील पर रिएक्ट करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘एक और टास्क मिल गया है। 

लेकिन, तापसी का यह ट्वीट एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल को पसंद नहीं आया। उन्होंने तापसी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘बी ग्रेड एक्ट्रेस को भी बुरा लगने लगा क्या, बेकार ही तो हो एक टास्क दे दिया तो मुंह फूल गया। ‘

आपको बता दे कि, यह पहली बार नहीं है की रंगोली ने तापसी पर तंज कसा है। इससे पहले भी रंगोली ने तापसी को सस्ती कॉपी कहा था। तापसी की क्लास लगाने के बाद रंगोली ने पीएम मोदी की अपील का स्वागत किया है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, जब झांसी की रानी भी युद्ध के लिए जा रही थीं, उन्होंने उससे पहले हल्दी कुमकुम के साथ त्योहार मनाया था। पूरी रात जश्न मनाया गया था। वो एक मास्टर स्ट्रोक था। अब दीपक भी हमें जलाने चाहिए क्योंकि ये प्यार और उम्मीद का प्रतीक है। अपने दुश्मन के खिलाफ एकजुट होने का ये सुनहरा मौका है।