Realme के ये स्मार्टफोन हुए महंगे, जाने नई कीमतें

Oppo के सब ब्रांड Realme ने अपने सभी स्मार्टफोनकीकीमतें बढ़ा दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत सरकार ने स्मार्टफोन्स पर GST रेट12% से बढाकर18% कर दियाहै। अब Realme के

Loading

Oppo के सब ब्रांड Realme ने अपने सभी स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ा दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत सरकार ने स्मार्टफोन्स पर GST रेट 12% से बढाकर 18% कर दिया है। अब Realme के स्मार्टफोन्स पर 18% GST रेट लगेगा। तो आइए जानते है कौन-कौन से स्मार्टफोन पर कीमतें बढ़ी और क्या है नई कीमत…

Realme 6 Price
इस फोन की कीमत में बढोतरी हुई है। अब यह फोन 13,999 रुपए में मिलेगा। इसकी पहले की कीमत 12,999 रुपए थी। यानी इस फोन पर कुल 1,000 रुपए की बढोतरी हुई है।     

Realme 6 Pro Price
इस फोन की कीमत 1000 से बढ़ी है। जिसके बाद यह फोन 17,999 रुपए में मिलेगा। यह फोन पहले 16,999 रुपए में ख़रीदा जा सकता था। 

Realme 5i Price
इस फोन की कीमत अब 9,999 रुपए हो गई है। इससे पहले यह फोन 8,999 रुपए में उपलब्ध था। यानी इस फोन को खरीदने 1,000 रुपए ज्यादा देने होंगे। 

Realme X2 Price
इस फोन की कीमत पहले 16,999 रुपए में बेचा जा रहा था। लेकिन GST रेट बढ़ाने के बाद इसकी कीमत 17,999 रुपए हो गई है। 

Realme X2 Pro Price
इस फोन को कंपनी ने तीन वेरिएंट में बाजार में उतारा था। इसमें 6GB RAM वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपए, 8GB RAM वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपए और 12GB RAM वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपए है। यह बढ़ी कीमतों की जानकारी हैं।              

Realme 5 Pro Price
इस फोन की भी कीमत बढ़ाई गई है। जिसके बाद यह फोन 13,999 रुपए में बेचा जाएगा। पहले इसकी कीमत 12,999 रुपए थी।