rishi-kapoor

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर अपने बिंदास अंदाज के लिए जाने जाते है। ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर बेबाकी के साथ अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते है। हालांकि, इस कारण उन्हें कई बार ट्रोल भी होना पड़ा है। लेकिन, अब ऋषि कपूर ने हेटर्स को चेतावनी दे दी है।

बता दे कि, ऋषि कपूर ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर प्रोफाइल स्टेट्स को चेंज कर लिया है। ऋषि कपूर ने लिखा, ‘मुझे नहीं लगता लोग समझ रहे हैं। अगर मेरी लाइफस्टाइल पर कोई भी मजाक, अपमान या कमेंट हुआ, तो मैं आपको ब्लॉक कर दूंगा। अब ये आप पर है’।

इस मैसेज के जरिये ऋषि कपूर ने हेटर्स को चेतावनी भी दी है।ऋषि कपूर के जरिये किये गए इस बदलाव के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग कमेंट कर रहे है। कई यूजर्स ऋषि कपूर को शांत रहने की और हेटर्स को नजरअंदाज करने की सलाह दे रहे है।