Samsung Galaxy A21, A11 और A01 स्मार्टफोन लॉन्च, जाने कीमत

साउथ कोरिया की स्मार्टफोन मेकर कंपनी Samsungने अपनेA सीरीजके तीन स्मार्टफोनSamsung Galaxy A21, Samsung GalaxyA11 और Samsung Galaxy A01 को लॉन्चकर दिए है।

Loading

साउथ कोरिया की स्मार्टफोन मेकर कंपनी Samsung ने अपने A सीरीज के तीन स्मार्टफोन Samsung Galaxy A21, Samsung GalaxyA11 और Samsung Galaxy A01 को लॉन्च कर दिए है। इनकी खासियत की बात करे तो इनमें दमदार बैटरी और लेटेस्ट प्रोसेसर मौजूद है। साथ ही सभी फोन मे बढ़िया कैमरे दिए गए है।   

Samsung Galaxy A21 Specification
इस फोन में 6.5 इंच का HD+ इंफिनिटी ओ डिस्प्ले है। इसमें 3GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है। कंपनी ने प्रोसेस की जानकरी नहीं दी है। इस फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 mAh की दमदार बैटरी दी है। अब बात करते है इस फोन के कैमरा की। इसमें चार क्वाड कैमरे दिए गए है। जिसमें प्राइमरी लेंस 16 मैगपिक्सल, वाइड एंगल 8 मेगापिक्सल, डेप्थ सेंसर 2 मेगापिक्सल और मैक्रो लेंस 2 मेगापिक्सल का दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy A11 Specification 
इस फोन में 6.4इंच का HD+ (720×1560 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 2GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है। कंपनी ने इस फोन के भी प्रोसेसर की जानकरी नहीं दी है। इस फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 mAh की दमदार बैटरी दी है। अब बात करते है इस फोन के कैमरा की। इसमें तीन कैमरे दिए गए है। जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मैगपिक्सल, अल्ट्रा वाइड एंगल 5 मेगापिक्सल और डेप्थ सेंसर 2 मेगापिक्सल का दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy A01 Specification 
इस फोन में 5.7 इंच का HD+ (720×1560 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 2GB RAM और 16GB स्टोरेज दी गई है। कंपनी ने प्रोसेसर की कोई जानकरी नहीं दी है। इस फोन में जान फूंकने के लिए 3,000 mAh की दमदार बैटरी दी है। अब बात करते है इस फोन के कैमरा की। इसमें 2 कैमरे दिए गए है। जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगपिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल लेंस दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy A21, A11, A01 Price
अब बात करते है इन सभी फोन के बारें में। Samsung Galaxy A21 की कीमत $249.99 (लगभग 19,000 रुपए), Samsung GalaxyA11 की कीमत $179.99 (लगभग 13,500 रुपए)और Samsung GalaxyA01 की कीमत $109.99 (लगभग 8,300 रुपए) है। जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी यह तीनों फोन अमेरिका में लॉन्च किए है। भारत में इन फोन के लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। उम्मीद है की यह फोन जल्द ही देश में लॉन्च होगा।