Samsung Galaxy A51 5G और Samsung Galaxy A71 5G लॉन्च, जाने खासियत

साउथ कोरिया की स्मार्टफोनमेकर कंपनी Samsung ने अपने A सीरीजके दो स्मार्टफोनSamsung Galaxy A51 और Samsung Galaxy A71 लॉन्चकर दिए है। यह फोन 5G सपोर्ट के साथ आता है। साथ ही

Loading

साउथ कोरिया की स्मार्टफोन मेकर कंपनी Samsung ने अपने A सीरीज के दो स्मार्टफोन Samsung Galaxy A51 और Samsung Galaxy A71 लॉन्च कर दिए है। यह फोन 5G सपोर्ट के साथ आता है। साथ ही इन दोनों फोन में दमदार बैटरी और प्रोसेसर मौजूद है। तो आइए जानते है इन फोन की अधिक जानकारी…

Samsung Galaxy A51 5G Specification   
सबसे पहले बात करते है इस फोन के बारें में। इस फोन में 6.5 इंच का फूल HD+ सुपर एमोलेड इंफिनिटी-ओ डिस्प्ले (1080×2400 पिक्सल) है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर मौजूद है। साथ ही इसमें 6 RAM और 128 GB स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 mAh की बैटरी है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। 

Samsung Galaxy A51 5G Camera
इस फोन में चार क्वाड रियर कैमरे दिए गए है। जिसमें प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल, अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस 12 मेगापिक्सल, मैक्रो लेंस और डेप्थ सेंसर 5-5 मेगापिक्सल का हैं। इसके अलावा सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। 

Samsung Galaxy A51 5G Price
कंपनी ने Samsung Galaxy A51 5G स्मार्टफोन की कीमत $500 (लगभग 38,000 रुपए) रखी है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन प्रिज्म क्यूब ब्लैक, प्रिज़्म क्यूब व्हाइट और प्रिज़्म क्यूब पिंक में उपलब्ध है। इस फोन की सेल कब शुरू होगी इसकी जानकारी कंपनी ने नहीं दी है।     

Samsung Galaxy A71 5G Specification
अब बात करते है इस फोन के बारें में। इस फोन में 6.7 इंच का फूल HD+ सुपर एमोलेड इंफिनिटी-ओ डिस्प्ले (1080×2400 पिक्सल) है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा कोर प्रोसेसर मौजूद है। साथ ही इसमें 8 RAM और 128 GB स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा फोन में जान फूंकने के लिए 4500 mAh की बैटरी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। 

Samsung Galaxy A71 5G Camera
इस फोन में चार क्वाड रियर कैमरे दिए गए है। जिसमें प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल, अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस 12 मेगापिक्सल, मैक्रो लेंस और डेप्थ सेंसर 5-5 मेगापिक्सल का हैं। इसके अलावा सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Samsung Galaxy A71 5G Price
कंपनी ने Samsung Galaxy A71 5G स्मार्टफोन की कीमत $600 (लगभग 45,000 रुपए) रखी है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन प्रिज्म क्यूब ब्लैक, प्रिज़्म क्यूब सिल्वर और प्रिज़्म क्यूब ब्लू में उपलब्ध है। इस फोन की सेल कब शुरू होगी इसकी जानकारी कंपनी ने नहीं दी है।