सेक्स और कोरोना वायरस : जाने आपके मन के ”उन” सवालों के जवाब

कोरोना वायरस दुनिया के 195 से अधिक देशों में फैला है। इसलिए हर कोई इस वायरस से डर रहा है। लोग अपनों से ही दूरिया बनाने लगे है। कोरोना के चलते लोगों की जीवन शैली बदल गई है। इस बिच कई शादीशुदा

Loading

कोरोना वायरस दुनिया के 195  से अधिक देशों में फैला है। इसलिए हर कोई इस वायरस से डर रहा है। लोग अपनों से ही दूरिया बनाने लगे है। कोरोना के चलते लोगों की जीवन शैली बदल गई है। इस बिच कई शादीशुदा लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि, क्या सेक्स करने से हमे भी कोरोना वायरस संक्रमित होगा? हालांकि यह सवाल आप खुलकर नहीं पूछ सकते होंगे। तो जाने आपके मन के सवालों के जवाब।   
 
तो लोगों के मन में स्वाभाविक रूप से आने वाले कुछ सवालों के जवाब डॉ एलेक्स जॉर्ज और डॉ एलिक्स फॉक्स ने दिए है। एलेक्स खुद एक डॉक्टर है और अलिक्स फॉक्स एक पत्रकार है। उन्होंने ने लैंगिकता से संबंधित विषय पर अध्ययन किया है। साथ ही उन्होंने बीबीसी रेडियो वन के अनएक्स्पेक्टेड फ्ल्यूड्स प्रोग्राम पर निवेदक के रूप में भी काम किया।
 
1. कोरोना वायरस तेजी से फ़ैल रहा है, क्या ऐसे समय सेक्स करना सुरक्षित रहेगा?
डॉ एलेक्स जॉर्ज – यदि आप रिलेशनशिप में है और कई दिनों से एक ही वातावरण में रह रहे है तो अपनी दिनचर्या में बदल करने की कोई आवश्यकता नहीं है। हालांकि, अगर आप में से किसी में कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाते है, तो निश्चित रूप से दोनों के बिच अंतर रखना पड़ेगा। एक दूसरे से दो मीटर की दुरी बनाकर रहना चाहिए। 
 
डॉ एलिक्स फॉक्स  – यदि किसी में इस प्रकार के लक्षण पाए जाते है तो दोनों को सावधानी बरतते हुए दुरी रखनी पड़ेगी। 
 
2. क्या नए साथी के साथ सेक्स करना सुरक्षित रहेगा?
डॉ एलेक्स जॉर्ज – कोरना वायरस के कुछ वाहक में लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। इसलिए आप में  कोई लक्षण नहीं है, फिर भी आप अपने साथी को संक्रमित कर सकते हैं। पास आने से या किस करने से यह वायरस साथी तक पहुंच सकता है। 
 
डॉ एलिक्स फॉक्स – इस स्थिति में मै सेक्स के लिए नया साथी बनाने की सलाह नहीं दूंगी। क्योंकि इससे कोरोना वायरस के संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाएगी।
 
3. मैंने कुछ दिनों पहले एक को किस किया, फिर उस व्यक्ति में कोरोना के लक्षण पाए गए। तो मुझे क्या करना चाहिए?
डॉ एलिक्स फॉक्स – आपने किस किये व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए है, तो आप खुद को अलग करें और अपने लक्षणों पर निगरानी रखें। यदि वही लक्षण आप में दीखते है तो सर्तक रहें। इसके आलावा यह लक्षण अधिक गंभीर है तो अस्पताल जाये।
 
डॉ एलेक्स जॉर्ज –  हम सभी को जिम्मेदार होना चाहिए। आप में दिखे लक्षण आप ने किस किये व्यक्ति को बताना चाहिए। उस व्यक्ति को सतर्क करें। एक-दूसरे का ख्याल रखना जरूरी है।
 
4. कोरोना वायरस के प्रसार से पहले, मैंने सेक्स के दौरान कंडोम का उपयोग नहीं किया था, तो क्या अब मुझे कंडोम का उपयोग करना चाहिए? 
डॉ एलिक्स फॉक्स – आप अबतक कंडोम का उपयोग क्यों नहीं कर रहे थे? 
आप STI से पीड़ित हैं या अन्य गर्भनिरोधक का उपयोग कर रहे हैं, तो यह ठीक है। लेकिन यदि आप पुल-आउट विधि में विश्वास करते हैं इसलिए कंडोम का उपयोग नहीं करते तो, आपको अब कंडोम का उपयोग करना महत्वपूर्ण है। 
 
5) क्या Private Part को स्पर्श करने से भी कोरोना वायरस का संक्रमण होता है?
डॉ एलेक्स जॉर्ज – जब आप अपने साथी के Private Part को स्पर्श कर रहे हो तो, उस समय आप किस भी कर रहे होंगे। इस दौरान एक बात का ध्यान रखें कि, कोरोना वायरस लार से भी फैलता है। इसलिए एक ही समय पर Privet part को छूना और किस करना खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे समय आप जिस साथी के साथ नहीं रहते, उसके साथ यौन संबंध न बनाए। 
 
6. इस स्थिति में संबंध कैसे बनाए रखें? अब मुझे सिंगल भी नहीं रहना.
डॉ एलिक्स फॉक्स – अच्छी सेक्स लाइफ क्या होती है, इसपर सोचने के लिए कोरोना वायरस ने मजबूर कर दिया है। लोग अपने साथी के लिए रोमांटिक कहानियां लिख रहे है। जो लोग अलगाव में है, वे इस समय का अच्छा लाभ उठा रहे है। कुछ लोग और भी अधिक रचनात्मक हुए हैं। 
यदि आप अपने जीवनसाथी के साथ एक ही घर में अलग रह रहे है तो आप एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जान सकेंगे। एक दूसरे की पसंद-नापंसद समज सकते है। 
 
7. अगर मुझे HIV है, तो क्या मुझे कोरोना वायरस होने का डर है?
डॉ एलिक्स फॉक्स – इस सवाल पर टेरेंस हिगिंस ट्रस्ट के डॉ माइकल ब्रैडी ने बहुत महत्वपूर्ण सलाह दी है। यदि आप एचआईवी ड्रग्स ले रहे हैं और आपकी सीडी 4 गिनती अच्छी है, तो आपको कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली नहीं माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको कोरोना वायरस संक्रमित होने की संभावना नहीं है। हालांकि, यदि आप एचआईवी पॉजिटिव हैं, तो नियमित रूप से दवा लेते रहें।