सिद्धू के बाद शत्रुघ्न सिन्हा भी पहुंचे पाकिस्तान, कश्मीर मुद्दे पर की चर्चा

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा पाकिस्तान पहुंच गए है। सिन्हा यहा एक विवाह समारोह में शरीक हुए है। सिन्हा ने शविवार को लाहौर में

Loading

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा पाकिस्तान पहुंच गए है। सिन्हा यहा एक विवाह समारोह में शरीक हुए है। सिन्हा ने शविवार को लाहौर में पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से भी मुलाकात की। इस दौरान पाकिस्तानी राष्ट्रपति आरिफ अल्वी द्वारा कश्मीर की मौजूद स्थिति पर चिंता जताई। जिस पर सिन्हा के समर्थन का दावा पाकिस्तान ने किया।

याद दिलादें कि, इससे पहले 2018 में कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान का दौरा किया था। सिद्धू पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक हुए थे। इस दौरान सिद्धू ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा के गले लगाया था। जिसके बाद कांग्रेस और नवजोत सिंह सिद्धू की काफी आलोचना हुई थी।

पाकिस्तान राष्ट्रपति कार्यालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर लिखा, ‘भारतीय नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से लाहौर में आज मुलाकात की। उन्होंने दोनों देशों के बीच शांति का पुल बनाने के महत्व पर चर्चा की। सिन्हा ने कश्मीर में 200 से अधिक दिनों के लॉकडाउन पर राष्ट्रपति की चिंता का समर्थन किया।’

वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने पाकिस्तान के दौरे को निजी बताते हुए कहा कि इसका राजनीति से कोई लेना देना नहीं हैं। सिन्हा के इस दौरे से अब कांग्रेस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं।