घर में घुसकर बहन बेटियों का करेंगे रेप- प्रवेश वर्मा

नई दिल्ली:दिल्ली चुनाव से पहले भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने आज एक भड़काऊ भाषण दे दिया। सांसद ने कहा कि अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनती है, तो एक घंटे के भीतर शाहीन बाग में चल रहे विरोध

Loading

नई दिल्ली: दिल्ली चुनाव से पहले भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने आज एक भड़काऊ भाषण दे दिया। सांसद ने कहा कि अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनती है, तो एक घंटे के भीतर शाहीन बाग में चल रहे विरोध प्रदर्शन खत्म हो जाएंगे। वर्मा ने विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र में एक बैठक के दौरान कहा, "अगर भाजपा 11 फरवरी को सरकार बनाती है, तो विरोध स्थल पर एक भी व्यक्ति नहीं मिलेगा।" भाजपा सांसद ने कहा, "अगर हमारी सरकार बनती है, तो 11 फरवरी के बाद मुझे एक महीने का समय दीजिए, मैं अपने लोकसभा क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बनी सभी मस्जिदों को हटा दूंगा।" 

उन्होंने कहा कि "लाखों लोग वहां (शाहीन बाग) इकट्ठा होते हैं। दिल्ली के लोगों को सोचना होगा और फैसला लेना होगा। वे आपके घरों में घुसेंगे, आपकी बहनों और बेटियों के साथ बलात्कार करेंगे और उन्हें मार देंगे। आज समय है, मोदी जी और अमित शाह कल आपको बचाने नहीं आएंगे। दिल्ली के लोग आज भी जाग गए तो अच्छा होगा।"पश्चिमी दिल्ली के भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि शाहीन बाग प्रदर्शनकारी दिल्ली के निवासियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं साथ ही उन्होंने लोगों से "समय रहते हुए" जागने का आग्रह किया। 

इससे पहले भाजपा के एक और केंद्रीय मंत्री ने भड़काऊ भाषण दिया था। सोमवार को दिल्ली में रैली के दौरान अनुराग ठाकुर ने मंच से देश के गद्दारों को गोली मारने के नारे लगावाए। भाजपा सांसद ने कहा कि देश के गद्दारों को, गोली मारो… ठाकुर ने कहा कि गद्दारों को भगाने के लिए नारे भी चाहिए। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव को भारत की अस्मिता को बचाने का चुनाव बता दिया। वहीं मंच पर मौजूद एक और मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कमल का बटन दबाने पर ही ये गद्दार मरेंगे।