share market
शेयर बाजार ने पकड़ी तेजी, (Representative Pic)

Loading

मुंबई: दुनिया भर के शेयर मार्केट्स में आई तेजी के बाद देश के शेयर बाजार में भी बड़ी तेजी देखी गई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स में दशक की सबसे बड़ी तेजी देखी गई, जो 2476 अंको के बढ़त के साथ बंद हुआ, वहीँ निफ़्टी में भी 702 अंको की तेजी आई हैं. 

एक दिन में सबसे बड़ी तेजी 
मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशाना के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स जहां 2476 अंकों की बढ़त के साथ 30,067 पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी भी 702 अंको की तेजी  8,785 पर बंद हुआ. पिछले एक दशक में शेयर बाजार में एक दिन में इतनी बड़ी तेजी आई हैं. 
 
आठ लाख का फायदा 
शेयर बाजार में आए इस बड़ी तेजी के वजह से निवेशकों को एक दिन में ही आठ लाख करोड़ रुपये का फ़ायदा हुआ हैं. 
 
तेजी का यह मुख्या कारण 
शेयर बाजार में आई मुख्या तेजी रूस और सऊदी अरब के बीच तेल की कीमतों पर होने वाला समझौता हैं. दोनों देशो के बीच तेल उत्पादन को लेकर सहमति बनती दिख रही हैं. जिसके कारण दुनिया भर के बाजारों में तेजी आई हैं.  इसी के साथ जापान द्वारा लॉक डाउन के वक़्त देश के लिए पेश किया गया 76 लाख करोड़ रुपए का आर्थिक पैकेज ने भी शेयर बाजार को मजबूती दी हैं.