मुंबई. कोरोनावायरस से दुनियाभर में खौफ का माहौल बन गया है। इसी दौरान भारत सरकार ने देश में 21 दिन का लॉकडाउन लागु किया है। इस जानलेवा वायरस का अभी तक कोई इलाज नहीं मिला है। हालांकि,अब बॉलीवुड
मुंबई. कोरोनावायरस से दुनियाभर में खौफ का माहौल बन गया है। इसी दौरान भारत सरकार ने देश में 21 दिन का लॉकडाउन लागु किया है। इस जानलेवा वायरस का अभी तक कोई इलाज नहीं मिला है। हालांकि,अब बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को कोरोनावायरस का इलाज मिल गया है।
सुष्मिता सेन ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में एक बॉटल नजर आ रही है, इस बॉटल में COVID-19 Medicine-STAY AT HOME लिखा है।
इस पोस्ट के कैप्शन में सुष्मिता सेन ने लिखा, ‘#Important जब हम घर पर हैं तो प्लीज कोई दवा बिना डॉक्टर को दिखाए, अपनी मर्जी से न लें। यहां दी गई जानकारी आपके और आपके परिवार को सावधान करने के लिए है।’