इस गंभीर बीमारी से जूझ रही है तापसी पन्नू , कहा- डर लगता है कि….

मुंबई. देश में लॉकडाउन लागू हो गया है। ऐसे में सभी स्टार्स अपने घर पर बंद हो गए है। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू भी इस वक्त घर पर बंद हो गयी है। बता दे, तापसी मुंबई में अकेली रहती है। उसकी पूरी

Loading

मुंबई. देश में लॉकडाउन लागू हो गया है। ऐसे में सभी स्टार्स अपने घर पर बंद हो गए है। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू भी इस वक्त घर पर बंद हो गयी है। बता दे, तापसी मुंबई में अकेली रहती है। उसकी पूरी फॅमिली दिल्ली में रहती है। इसी बीच तापसी ने अपनी गंभीर बीमारी के बारे बताया।
 
 
एक इंटरव्यू में तापसी से पूछा गया कि, वह फॅमिली से दूर आइसोलेशन का समय कैसे बिता रही हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए तापसी ने कहा, वह खाना बनाने और घर के काम करने में खुद को व्यस्त रखती है। उन्होंने आगे कहा, मुझे खाना बनाने में बिल्कुल मजा नहीं आता , लेकिन खुद को व्यस्त रखने के लिए वह यह काम करती है।
 
आगे तापसी कहती है कि, उन्हें ओसीडी है। ओसीडी मतलब ऑबसेसिव कंपलसिव डिसॉर्डर। यह एक मानसिक बीमारी है। इस बीमारी के दौरान लोग एक ही काम बार बार करते है। जब तक वह काम पूरी तरह न हो जाए।
 
 
तापसी आगे कहती है, वह रोज घर को साफ़ करती है, इसलिए मुझे डर है की इस लॉकडाउन में मुझे घर पर कुछ साफ़ करने को नहीं मिलेगा। इसलिए वह खुद को कामों में व्यस्त रखती है। तापसी ने आगे बताया, लॉकडाउन के दौरान वह अपने घर के पौधों का भी खास ख्याल रखती हैं।