किसी भी सरकारी परीक्षा में ”कोरोना” पर ”यह” 10 सवाल पूछे जा सकते है, जाने

वर्तमान में पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की ही चर्चा हो रही है। दुनिया के 195 से भी अधिक देश इस महामारी से लड़ रहे है। कोरोना को कम करने के लिए देश लॉकडाउन में है। इस बिच सभी परीक्षाएं भी स्थगित की गई

Loading

वर्तमान में पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की ही चर्चा हो रही है। दुनिया के 195 से भी अधिक देश इस महामारी से लड़ रहे है। कोरोना को कम करने के लिए देश लॉकडाउन में है। इस बिच सभी परीक्षाएं भी स्थगित की गई है। लेकिन आने वाले कुछ महीनों में सरकारी भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए विभिन्न विभागों द्वारा परीक्षा ली जाती है। लगभग सभी परीक्षा में करंट अफेयर्स के कुछ सवाल पूछे जाते है। यह सवाल वर्तमान स्थिति से संबंधित होते है। इसलिए आगे होने वाली सरकारी परीक्षाओं में कोरोना से संबंधित कुछ सवाल पूछा जा सकता है। 

RRB NTPC, बैंकिंग, पुलिस और अन्य भर्ती परीक्षा में सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे जाते है। वर्तमान में कोरोना के प्रकोप से पूरी दुनिया हाहाकार मचा है। इसलिए इन परीक्षा में कोरोना के संबंध में कुछ सवाल पूछा जा सकता है। ऐसे 10 सवाल आपके लिए। 

1. किस राज्य ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए टीम -11 नामक एक अंतर-समिति का गठन किया?
जवाब – उत्तर प्रदेश 

2. स्वास्थ्य मंत्रालय की हालिया घोषणा के अनुसार, लगभग 50 करोड़ लोग किस योजना के तहत मुफ्त COVID-19 स्क्रीनिंग और उपचार के लिए पात्र होंगे?
जवाब – आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना 

3. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए भारत सरकार ने कौन सा ऐप लॉन्च किया है?
जवाब – आरोग्य सेतु 

4. ऑपरेशन संजीवनी के तहत भारत ने किस देश को आवश्यक दवाओं और भोजन की आपूर्ति की?
जवाब – मालदीव 

5. RBI अधिसूचना के अनुसार, कॉर्पोरेट बॉन्ड में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के निवेश की नई सीमा क्या है?
जवाब – 15 प्रतिशत 

6. किस कंपनी ने अपने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर स्वास्थ्य मंत्रालय और MyGov के साथ COVID-19 चैटबोट लॉन्च किया है?
जवाब – फेसबुक 

7. हाल ही में ए. रामचंद्रन का निधन हुआ। वह किस व्यवसाय से संबंधित थे? 
जवाब – वैज्ञानिक 

8. बेनी प्रसाद वर्मा का हाल ही में निधन हो गया, वह किस राजनीतिक दल के संस्थापक सदस्य थे?
जवाब – समाजवादी पार्टी 

9. इंडिया रेटिंग्स (Ind-Ra) के अनुसार, भारत की GDP विकास दर वित्त वर्ष 2020-21 में कितनी होगी?
जवाब – 3.6 प्रतिशत 

10. लॉकडाउन के दौरान देश में फंसे विदेशी पर्यटकों की मदद के लिए किस केंद्रीय मंत्रालय ने ‘स्ट्रैंड इन इंडिया’ पोर्टल लॉन्च किया है?
जवाब – पर्यटन मंत्रालय