tv-show-ramayan-trp-list-doordarshan

Loading

मुंबई. कोरोनावायरस के वजह भारत सरकारने 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू हो गया है। इसी बीच दूरदर्शन ने लोगो का मनोरंजन करने के लिए रामायण और महाभारत पुनः प्रसारित किये है। 28 मार्च से दूरदर्शन पर यह दोनों शो दिखाया जा रहा है। यह दोनों शो लोगो को काफी पसंद आ रहे है। इस वजह से आज रामायण की टीआरपी आसमान छू रही है।

बता दे कि, रामायण टीआरपी के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। इस बारे में प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ‘रामायण’ देखने वालों को बधाई देते हुए एक ट्वीट किया है।

उन्होंने लिखा है, ‘मुझे ये बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि ‘रामायण’ साल 2015 से लेकर अब तक दूरदर्शन पर सबसे अधिक टीआरपी हासिल करने वाला शो बन गया है। ‘ 90 के दशक धार्मिक टीवी शो रामायण का निर्देशन रामानंद सागर ने किया था। लॉकडाउन के कारण यह शो एक बार फिर अब शुरू हो गया है।