वैलेंटाइन डे : लव कपल्स के घूमने के लिए  मोस्ट रोमांटिक प्लेस

कपल्स 'प्यार का त्योहार' वेलेंटाइन डे का बेसब्री से इंतेजार करते हैं। वेलेंटाइन डे से पहले पूरे सप्ताह वेलेंटाइन वीक मनाया जाता है जिसमें रोज डे, प्रॉमिस डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, हग डे, किस डे,

Loading

कपल्स  ‘प्यार का त्योहार’ वेलेंटाइन डे का बेसब्री से इंतेजार करते हैं। वेलेंटाइन डे से पहले पूरे सप्ताह वेलेंटाइन वीक मनाया जाता है जिसमें रोज डे, प्रॉमिस डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, हग डे, किस डे, चॉकलेट डे से शुरू होकर वैलेंटाइन्स डे पर खत्म होता है। वैलेंटाइन डे हर साल दुनिया के कई हिस्सों में इसे बड़ी धूम धाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन सार्वजनिक छुट्टी तो नहीं होती, लेकिन लोग अपने अपने तरीके से इस दिन को मनाते है। मान्यता है कि अगर इस दिन कोई लड़का किसी लड़की को प्रोपोस करे, तो वो मना नहीं करती है। प्रेमी जोड़े एक दूसरे को गिफ्ट देते है और प्यार का इजहार करते हैं। वैसे प्यार को सेलिब्रेट करने के लिए किसी खास मौके की जरुरत नहीं होती लेकिन यह खास दिन उन लोगों के लिए है जो भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने प्रियजनों को  बताना भूल जाते है कि वो उनसे कितना प्यार करते है। प्रेमी जोड़े को एक दुसरे का वैलेंटाइन कहा जाता है।

वेलेंटाइन डे पर कहा जाएं धूमने

अंडमान-निकोबार 
समुद्र की लहरों के बिच, और प्रकृति की गोद में खूबसूरती का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आप अपने पार्टनर के साथ अंडमान-निकोबार द्वीप जा सकते हैं। यहां के मुख्य आइलैंड्स में कोरल आइलैंड, रॉस आइलैंड, ट्रेवलॉक, नील और चिड़िया टापू फेमस हैं। आपको यहां कई शानदार सी बीचेज देखने को मिलेंगे, जिनमें राधानगर, एलीफेंट, सीतापुर और भरतपुर शामिल हैं। यहां आप एडवेंचर एक्टिविटीज का भी जमकर लुत्फ उठा सकते हैं जैसे-सी वॉकिंग, स्कूबा डाइविंग। वहीं आप जॉली ब्वॉय और रेड स्किन आइलैंड तो जाना बिल्कुल न भूलें। सनराइज और सनसेट देखने के लिए आप चिड़िया टापू जाएं, एक से बढ़कर एक पक्षियों की अठखेलियां और शाम को नारंगी सूरज का अस्त होना आपको ताउम्र याद रहेगा।
 
दार्जिलिंग
भारत के सबसे अच्छे हिल स्टेशनों  में दार्जिलिंग कि गिनती  की जाती है। चारों ओर  पहाड़ियां और घाटियां यहां के सौंदर्य में चार चांद चांद लगा देता है।  चाय के बगीचे देखने में मनमोहक लगते है। दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन और चिड़ियाघर भी खास आकर्षण हैं।

गंगटोक 
लव कपल्स के लिए सिक्किम की राजधानी गंगटोक सबसे  पसंदीदा जगह है। यहां की खुशनुमा मौसम और  कुदरती छटा पर्यटकों को लव कपल्स को अपनी ओर खींचती है। हिमालयन जूओलॉजिकल पार्क, कंचनजंघा नेशनल पार्क, त्सोमगो लेक, साराम्सा गार्डन, गणेश टोक व्यू पॉइंट, शिंग्बा रोडोडेन्ड्रोन सैंचुरी, नाथुला पास, सात बहन प्रपात, चांगू लेक, यहां के खास पर्यटन स्थल हैं।
गोवा
भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा है जो कोंकण क्षेत्र में मौजूद है। कोंकण को सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की सूची में गिना जाता है। इसे  खूबसूरत समुद्री किनारों और नायाब स्थापत्य कला के लिए जाना जाता है। कपल्स के लिए यह परफेक्ट लव स्पॉट के रूप में फेमस है। यहां पर मौजूद  प्राचीन खूबसूरतचर्च देखने लायक हैं। अगर आप खाने के शौकीन हैं तो यहां आप सी फूड एंज्वॉय कर सकते है। आप यहां बीच पार्टीज, डीप सी फिशिंग और पैरासेलिंग जैसी एक्टीविटीज का लुत्फ भी उठा सकते हैं।