इन मेहंदी डिजाइनों से शादी के सीजन में बढ़ाए अपने हाथों की सुंदरता

भारतीय संस्कृति में रीति-रिवाजों और रस्मों का एक अलग ही दर्ज़ा हैं। इसी तरह शादियों में भी इनका बहुत महत्व हैं। एक सप्ताह तक चलने वाले रिवाज भले ही हमें थका देते हैं लेकिन इनमें से मेहंदी की रस्म हर

Loading

भारतीय संस्कृति में रीति-रिवाजों और रस्मों का एक अलग ही दर्ज़ा हैं। इसी तरह शादियों में भी इनका बहुत महत्व हैं। एक सप्ताह तक चलने वाले रिवाज भले ही हमें थका देते हैं लेकिन इनमें से मेहंदी की रस्म हर ब्राइड और ब्राइड्समेड को पसंद होती है। इसमें कोई शक नहीं है कि मेहंदी का दिन दुल्हन के लिए सबसे स्पेशल होता है। 

जैसे हर दुल्हन सुंदर होती है, वैसे ही हर तरह की हिना हमेशा अच्छी ही लगती हैं, खासतौर पर जब यह दुल्हन के हाथ पर लगी हो। मेहंदी की डिज़ाइन एक ऐसी चीज़ है जो बहुत मायने रखती हैं। ऐसे ही कुछ ब्राइडल डिजान्स जो आपके हाथों की शोभा दोगुनी कर देंगी। साथ ही वेडिंग सीज़न है तो आप इनसे कुछ आइडिया भी ले सकती हैं। 

आप खुद भी जानते हैं कि ये मेहंदी किसी को भी सम्मोहित करने के लायक है। जाली वाला डिजाइन ब्राइड्समेड के लिए बिल्कुल परफेक्ट है और हाथ में लगने के बाद यह ऐसा ही लगेगा जैसे हाथों पर मोती बिखरे हों।

बारीकी और सफाई से बनाई गई लाइन्स आपको अपनी सुंदरता में फंसा ही लेंगी। दोनों हाथों पर एक जैसा डिजाइन बनाया है और दोनों हाथों के डिजाइन में एक लाइन का भी फर्क नहीं है। तो क्या आपको भी लगता है कि इस आर्टिस्ट को अपनी कारीगरी के लिए अवॉर्ड तो मिलना ही चाहिए।

लोटस पैटर्न इतना खूबसूरत है कि हमारा तो मन है अभी मेहंदी लगवाने का। भरे हुए कमल और सुंदर स्ट्रोक्स आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। बारात की थीम पर बना यह डिजाइन जिसमें दुल्हा-दुल्हन के लिए स्पेशल जगह दी गई है। हम यकीन के साथ कह सकते हैं कि इस बारीक और महीन पैटर्न को बनाने में घंटों लगे होंगे और बहुत सारी स्किल्स भी।