Xiaomi Redmi 8A पर 2,000 रुपए तक का डिस्काउंट, इसमें है 5000 mAh की बैटरी

सबसे सस्ता और बजट में अच्छा फोन खरीदने की सोच रहे है तो अब सोचना बंद कर दे। क्योंकि Xiaomi Redmi 8A स्मार्टफोन पर अब बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इसकी खासियत की बात करें तो इसमें 5000 mAh की दमदार

Loading

सबसे सस्ता और बजट में अच्छा फोन खरीदने की सोच रहे है तो अब सोचना बंद कर दे। क्योंकि Xiaomi Redmi 8A स्मार्टफोन पर अब बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इसकी खासियत की बात करें तो इसमें 5000 mAh की दमदार बैटरी दी गई है जो लम्बे समय तक कालिंग और गेमिंग के लिए परफेक्ट है। तो आइए जानते है इस फोन की नई कीमत और फीचर्स के बारें में। खबर पूरी पढ़े ताकि आपको सटीक जानकारी मिले और फोन खरीदने में आसानी हो।

Xiaomi Redmi 8APrice
सबसे पहले बात करते है इस फोन के कीमत की। यह फोन दो वेरिएंट और तीन कलर ऑप्शन मिडनाइट ब्लैक, ओसियन ब्लू और सनसेट रेड के साथ आता है।

इसके 2GB RAM / 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपए है। लेकिन डिस्काउंट के चलते अब यह फोन मात्र 6,999 रुपए में मिल रहा है।

वहीं इस फोन के 3GB RAM / 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपए है। लेकिन डिस्काउंट के तहत यह फोन 6,999 रुपए मिल रहा है।

यह फोन Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर उपलब्ध है। जहां इस फोन पर 2,000 रुपए तक का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है।

यह भी पढ़े : 16 मार्च को भारत में लॉन्च होगा Motorola Razr, ये होगी कीमत

Xiaomi Redmi 8A Specification
इस फोन में 6.22 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले (720×1440 पिक्सल) है। इसमें 18W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर मौजूद है।

कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G LTE, ब्लूटूथ 5, Wi-Fi, FM रेडियो, 3.5 mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।

Xiaomi Redmi 8A Camera
इस फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा सेंसर (Sony IMX363) है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

यह भी पढ़े : Citroen Ami दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, हर महीने देने होंगे सिर्फ 1500 रुपए