हाजीपुर. कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते बिहार में नाइट कर्फ्यू (Bihar Night Curfew) लगा दिया गया है। लेकिन यदि आप सत्ता में हैं तो यह नियम कानून आपके लिए लागू नहीं होता। यह हम नहीं कह रहे बल्कि, हाजीपुर के लालगंज में पूर्व विधायक और बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की करतूत को देखकर यही अंदाजा लगता जा सकता है।
मामला यह है कि, लालगंज में पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला (Munna Shukla) के भतीजे का उपनयन संस्कार कायर्क्रम बीते 23 अप्रैल शुक्रवार को आयोजित किया गया था। इस मौके पर भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह (Akshara Singh) को बुलाया गया था। कोरोना गाइडलाइन को तक पर रखकर रात भर खूब पार्टी चली, जमकर नाच-गाना हुआ।
नियमों की धज्जियां उड़ाकर लोग आनंद में डुबे रहे। जश्न में मुन्ना शुक्ला और उनकी पत्नी ने भी जमकर ठुमके लगाए। हिंदी से लेकर कई भोजपुरी गाने पर लोगों ने जमकर डांस किया। सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर इकठ्ठा थी लेकिन जिला प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा रही।
पूर्व बाहुबली विधायक मुन्ना शुक्ला और अक्षरा सिंह का डांस देखें. कैसे कोरोना की गाइलाइन का पालन किया जा रहा है. pic.twitter.com/5qyuLpgakM
— Ajeet Kumar (@patrakarajeetkr) April 25, 2021
बॉडीगार्ड ने ताबड़तोड़ की फायरिंग
जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि, बाहुबली नेता के बॉडीगार्ड ने सारी हदें पार कर पुलिस की वर्दी में कार्बाइन से ताबड़तोड़ फायरिंग की। ज्यादातार लोगों ने मास्क नहीं पहना था। हैरानी की बात यह है बिहार में जो स्थिति कोरोना के बढ़ते मामलों की बनी हुई है वैसे में इस तरह का आयोजन कितना सही है? कोरोना में इस तरह का कार्यक्रम जानबूझकर जान जोखिम में डालने जैसा है। जानकारी है कि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोरोना से मुकाबला ऐसे करेंगे ! भोजपुरी फ़िल्म स्टार अक्षरा सिंह, बिहार के बाहुबली पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला, पूर्व विधायक अन्नू शुक्ला का पार्टी में ठुमका लगाने और बगैर मास्क जश्न मनाने का वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो में एक पुलिस वाला अपना कार्बाइन लहराते हुए भी दिख रहा है. pic.twitter.com/XGqcdQdmbU
— Prakash Kumar (@kumarprakash4u) April 24, 2021