BIHAR ELECTION

  • जानें और कौन कौन रहा है अपनी किस्मत आजमा

Loading

पटना.  एक तरफ बिहार (Bihar)  में विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Election) को लेकर राजनीति अपने चरम पर है। वहीं दूसरी तरफ बड़े राजनेताओं के बेटे-बेटियों व रिश्तेदारों को टिकट मिलने का क्रम भी चल रहा है। अब इसी कड़ी में शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrudhan Sinha) के बेटे लव सिन्हा (Luv Sinha), शरद यादव (Sharad Yadav) की बेटी सुभाषिणी यादव (Subhasani Yadav) और JDU नेता विनोद कुमार चौधरी की बेटी पुष्पम प्रिया का नाम आया है।

वहीं सुभाषिणी ने बुधवार को कांग्रेस का दामन थामा है। इसके अलावा सीएलपी नेता सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश,लवली आनंद और आनंद मोहन सिंह के पुत्र चेतन आनंद, विधायक अवधेश कुमार सिंह के बेटे शशि शेखर सिंह, सीपीआई नेता कमला मिश्रा मधुकर की बेटी शालिनी मिश्रा और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह भी हैं। 

कौन कहाँ से लड़ रहा चुनाव :

बता दें कि लव सिन्हा को कांग्रेस ने बांकीपुर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं उनके सामने प्लूरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया मैदान में है। इसके साथ ही सुभाषिणी यादव भी पिता की कर्मभूमि मधेपुरा जिले के बिहारीगंज से चुनाव लड़ रही हैं। सुभाषिणी ने पिछले साल जहाँ लोकसभा चुनावों में मधेपुरा का दौरा किया था। शुभानंद मुकेश को कहलगांव से और विधायक अवधेश कुमार सिंह के बेटे शशि शेखर सिंह को वजीरगंज सीट से मैदान में उतारा है।

पूर्व विधायक आदित्य सिंह की बहू नीटू कुमारी हिसुआ से पार्टी की उम्मीदवार हैं। RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर को उनके पिता के गढ़ रामगढ़ से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, पार्टी उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने शाहपुर बक्सर से अपने बेटे राहुल के लिए टिकट हासिल किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश नारायण यादव की बेटी, दिव्य प्रकाश, तारापू से चुनाव लड़ रही हैं। जबकि पूर्व सांसद युगल लवली आनंद और आनंद मोहन सिंह के पुत्र चेतन आनंद, शिवहर से खड़े हुए  हैं।

इन सबके साथ एनडीए में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह भी अपनी किस्मत आजमा रहीं हैं जो जामुई से चुनाव लड़ेंगी। इसके अलावा JD (U) ने पंचायती राज मंत्री कपिल देव कामत की पुत्रवधू मीना को बाबूगढ़ से, और विधायक जनार्दन मांझी के बेटे जयंत को अमरपुर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं इन सबके साथ CPI नेता कमला मिश्रा मधुकर की बेटी शालिनी मिश्रा, केसरिया से JDU की तरफ से उम्मीदवार हैं।  

वंशवाद का लग रहा आरोप :

बता दें कि लव सिन्हा जहाँ शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र हैं जो BJP छोड कांग्रेस में शामिल हुए थे। वहीं श्रेयसी सिंह एनडीए में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की सुपुत्री हैं। इधर शालिनी मिश्रा जो केसरिया से JDU उम्मीदवार हैं, CPI नेता कमला मिश्रा मधुकर की बेटी हैं। इन सबके चल्रते जद यू के प्रवक्ता के सी त्यागी कहना है कि, “सभी दलों में वंशवाद देखने को मिल रहा है।” लेकिन देखने वाली बात यह भी है कि इन आरोपों के बाद भी राजनीतिक पार्टियाँ धड़ल्ले से ऐसे होनहारों को टिकेट दे रही है। चाहे जो हो लेकिन इतना तो तय है कि इन सबका भविष्य बिहार की जनता ही तय करेगी। वहीँ चुनावों के परिणाम के बाद यह पता चलेगा कि इनमे से कौन आगे राजनीती में टिकेगा और कौन अपने पुराने कामों में लौटेगा।