rahul-modi

Loading

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (NarendraModi) आज यानि बुधवार को बिहार (Bihar) विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Elections)  के मद्देनजर तीन बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी आज ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर सख्त सुरक्षा के बीच आज वोटिंग भी शुरू हो चुकी है। अपनी रैलीयों के विषय में PM मोदी ने ट्वीट करके भी जानकारी दी है।

कहाँ-कहाँ होगी PM मोदी की रैली:  

  1. प्रधानमंत्री की पहली रैली दरभंगा के राज मैदान में सुबह 11 बजे होगी। 
  2. इसके बाद वह मुजफ्फरपुर के मोतीपुर चीनी मिल स्थित पचरुखी मैदान में दूसरी जनसभा को दोपहर 12.30 बजे संबोधित करेंगे। 
  3. दिन की आखिरी रैली प्रधानमंत्री पटना हवाई अड्डे के निकट स्थित वेटनरी काफलेज कैंपस में दोपहर 2.00 बजे होगी। 

कैसे होगा इन रैलीयों का प्रसारण: 

प्रधानमंत्री की इस रैली का डिजीटल माध्यम से सीधा प्रसारण पटना के लगभग 300 मैदानों में किया जाएगा। बता दें कि बिहार में दूसरे चरण के चुनाव के तहत पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, नालंदा व पटना जिलों की 94 सीटों पर आगामी तीन नवंबर को मतदान होगा।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले बिहार में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित कर चुके हैं। उन्होंने सासाराम, गया और भागलपुर में रैलियों को संबोधित किया था। 

कहाँ-कहाँ है आज राहुल गाँधी की रैली:

  1. आज राहुल गांधी दोपहर 12 बजे वाल्मीकि नगर। 
  2. इसके बाद दोपहर 2.30 बजे कुशेश्वरस्थान में जनसभा को संबोधित करेंगे।  

क्या है इस बार बिहार के सीटों का समीकरण: 

बिहार में भाजपा और जनता दल (यूनाईटेड) के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) का गठबंधन है। राजग के मुकाबले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व में कांग्रेस और वामपंथी दलों का महागठबंधन मैदान में है। केंद्र में भाजपा की सहयोगी और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान द्वारा गठित लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव मैदान में है जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सहित कुछ छोटे दलों का गठबंधन भी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में, 28 अक्टूबर (71 सीटों), 3 नवंबर (94 सीटों) और 7 नवंबर (78 सीटों) होगा। मतगणना 10 नवंबर को होगी।

पहले चरण का आज हो रहा मतदान: 

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान आज शुरू हो चूका है। आज सुबह सात बजे से ही वोटिंग शुरू हो गई और 16 जिलों की कुल 71 विधानसभा सीटों पर मतदाताओं की लंबी लाइन दिखाई दे रही है। पहले चरण के लिए कुल 1066 उम्मीदवार फिलहाल मैदान में हैं और 2।14 करोड़ से अधिक मतदाता आज अपना वोट डाल रहे हैं।