विज़न डॉक्यूमेंट | BJP के बिहार हेतु 11 संकल्प, किया मुफ्त कोरोना वैक्सीन टीकाकरण का वादा | Navabharat (नवभारत)
ट्रेंडिंग टॉपिक्स
ब्रेकिंग न्यूज़
लाईव ब्लॉग
अंतिम अपडेटOctober, 22 2020

BJP के बिहार हेतु 11 संकल्प, किया मुफ्त कोरोना वैक्सीन टीकाकरण का वादा

ऑटो अपडेट
द्वारा- Rahul Goswami
सीनियर कंटेन्ट राइटर
11:09 AMOct 22, 2020

निर्मला सीतारमण दे रही अपना वक्तव्य

Courtsey: ANI

10:54 AMOct 22, 2020

BJP ने अपने संकल्प पत्र में 11 संकल्प किए

BJP ने अपने संकल्प पत्र में 11 संकल्प दिए  हैं। इनमें सबसे पहला है कि अगर सत्ता में आए तो कोरोना वैक्सीन का मुफ्त टीकाकरण किया जाएगा। BJP ने अपने संकल्प पत्र में 19 लाख नौकरी देने का भी वादा उन्होंने किया है। BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रवाद और विकास हमारा सबसे बड़ा वादा है। 

  1. •    कोरोना का टीका जैसे ही ICMR द्वारा जारी किया जाएगा, हर बिहारवासी का निशुल्क टीकाकरण किया जाएगा।
  2. •    मेडिकल इंजीनियरिंग समेत सभी तकनीकी कोर्स को हिन्दी भाषा में उपलब्ध कराएंगे।
  3. •    सभी विद्यालयों में एक साल में तीन लाख नई नियुक्ति का वादा। 
  4. •    एक करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का वादा। 
  5. •    2022 तक 30 लाख लोगों को पक्के मकान देने का वादा। 
  6. •    19 लाख नए रोजगार देने का वादा। 
  7. •    दरभंगा में एम्स अस्पताल बनाने का वादा। 
10:47 AMOct 22, 2020

BJP विजन डॉक्यूमेंट जारी

10:40 AMOct 22, 2020
10:25 AMOct 22, 2020

कुछ ही देर में BJP का विजन डॉक्यूमेंट सामने

अब से कुछ ही समय में BJP का विजन डॉक्यूमेंट सामने होगा। पटना में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य बड़े बीजेपी नेता इसे आज रिलीज करेंगे। 

10:24 AMOct 22, 2020

बिहार: NDA का चुनावी कार्यक्रम

10:20 AMOct 22, 2020

बीजेपी का बिहार विजन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव, देवेंद्र फडणवीस समेत अन्य कई बड़े नेता आज यानी गुरुवार को पटना में ही मौजूद होंगे। वहीं पार्टी का  विजन डॉक्यूमेंट पेश किया जाएगा। बीजेपी से पहले कांग्रेस और लोजपा ने भी अपना विजन डॉक्यूमेंट हाल ही में जारी कर दिया था। बता दें कि BJP और JDU इस बार मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। जहाँ 122 सीटों पर JDU + HUM और 121 सीटों पर BJP + VIP के उम्मीदवार खड़े हैं। 

Loading

पटना. जहाँ एक तरफ बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar VidhanSabha Election) को लेकर बिहार में राजनीति अपने उफान पर है। वहीं इस चुनाव के लिए समस्त राजनितिक पार्टियां अपनी कमर कस चुकी हैं। जहाँ पहले चरण के मतदान के लिए अब सिर्फ एक हफ्ते का वक्त ही रह गया है। वहीं इन सबके मध्य आज यानी गुरूवार को बीजेपी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपना विज़न डॉक्यूमेंट जारी करने वाली है। बता दें कि इसके पहले NDA ने अपने गठबंधन का एक विज़न डॉक्यूमेंट जारी कर चुकी है। वहीं आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य बीजेपी नेता पटना में बीजेपी का विज़न डॉक्यूमेंट जारी करेंगे।

 

OK

We use cookies on our website to provide you with the best possible user experience. By continuing to use our website or services, you agree to their use.   More Information.