Bihar Politics : Chirag Paswan lashed out at Nitish Kumar, told Lalu Prasad Yadav as his guardian

    Loading

    पटना: लोक जनशक्ति पार्टी में शुरू दो फाड़ के बीच चिराग पासवान को फिर बड़ा झटका लगा है। पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटा दिया है। वहीं सांसद सूरजभान सिंह को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है। चिराग को हटाने के लिए पशुपतिनाथ पारस के समर्थक विधायकों ने पार्टी के संविधान का इस्तेमाल किया है। इसी के साथ पार्टी ने सूरजभान को नए अध्यक्ष चुनने के लिए चुनाव करने का प्रभार भी दिया है। 

    बागी सांसदों को पार्टी से निकाला 

    एक ओर जहां चिराग को अध्यक्ष पद से हटाया गया, वहीं दूसरी तरफ सभी बागी सांसदों को पार्टी से निष्काषित कर दिया गया है। मंगलवार को चिराग ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई थी। जिसमें सभी सांसदों को निष्काषित करने का निर्णय लिया गया। जिसकी जानकारी चिरग पूर्व विधायक राजू तिवारी ने दी। 

    वहीं उनको पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाए जाने को लेकर पूछे सवाल पर तिवारी ने कहा, “एक पार्टी में चीजों को करने की एक प्रक्रिया होती है। इसे विश्वासघात कहा जाएगा।”