Strong earthquake tremors in Gujarat's Rajkot of 3.4 magnitude

    Loading

    नई दिल्ली. बिहार, असम और बंगाल के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 रही। इसका केंद्र सिक्किम नेपाल बॉर्डर के नजदीक बताया जा रहा है।

    इस भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित बिहार हुआ है। राज्य के पटना, किशनगंज, अररिया में लोगों ने झटके महसूस किए। भूकंप के झटके लगते ही स्थानीय लोग घबरा गए और अपने घरों से बाहर निकले। हालांकि अभी तक किसी तरह जान माल के नुकसान होने की खबर सामने नहीं आई है। लेकिन लोग घबराए हुए हैं। 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वी भारत में आए भूकंप के चलते हुए नुकसान का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने बिहार, असम और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों से भी बात की है। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी। भूकंप, भारत-भूटान सीमा के पास 10 किलोमीटर की गहराई में रात आठ बजकर 49 मिनट पर आया।

    सूत्रों ने बताया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूकंप के चलते हुए नुकसान का जायजा ले रहे हैं। वह सभी चार प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर रहे हैं। वह बिहार, असम और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों से बात कर चुके हैं।”