Manohar lal Khattar
File Photo

Loading

चंडीगढ़. हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने सोमवार रात घोषणा की कि कपास और धान की एक किस्म पर बाजार शुल्क और ग्रामीण विकास उपकर दो प्रतिशत से घटाकर आधा प्रतिशत कर दिया जाएगा।

हरियाणा राज्य खाद्यान्न बाजार संघ के प्रमुखों के साथ देर शाम हुई एक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की। एक आधिकारिक बयान के अनुसार उन्होंने घोषणा की कि ‘बारीक धान’ (धान की एक किस्म) पर शुल्क और उपकर कम किया जाएगा। बैठक में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल भी मौजूद थे।