जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने दिया इस्तीफा

Loading

कश्मीर: जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों के अनुसार मुर्मू ने बुधवार शाम को केंद्र को अपना त्याग पत्र भेज दिया, और कल दिल्ली के लिए रवाना होंगे. बतादें कि जम्मू कश्मीर केन्द्रशाषित प्रदेश बनने के बाद मुर्मू पहले उपराज्यपाल हैं. 

मुर्मू 1985 बैच के आईएएस अधिकारी रहे मुर्मू ने  31 अक्टूबर, 2019 को जम्मू-कश्मीर के पहले एलजी के रूप में कार्यभार संभाला था. उन्हें प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह का बेहद करीबी माना जाता है. प्रधानमंत्री मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो मुर्मू उनके मुख्य सचिव पद पर कार्यरत थे.