कटिहार मेयर शिवराज पासवान को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल ले जाते समय तोडा दम

    Loading

    कटिहार: बिहार के कटिहार में बड़ी वारदात हुई है। अज्ञात बदमाशो ने मेयर शिवराज पासवान को गोली मार दी है। गोलीबारी होने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बदमाशों ने पासवान पर तीन गोली मारी है। शहर के प्रथम व्यक्ति पर सरे आम गोली चलाने पर पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई है। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूल गए हैं।  

    मिली जानकारी के अनुसार, पासवान शाम को शहर में एक पंचायत को निपटा कर अपने बाइक से लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। उसके बाद तीनों आरोपी भाग खड़े हुएघटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इलाकों में लगी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

    शिवराज पासवान पर गोली चलने की जैसे ही ख़बर उनके समर्थकों को मिली सभी जिला अस्पताल में पहुंच गएमिली जानकारी के अनुसार मेयर जमीन के कारोबार से भी जुड़े हुए थे, जिसके बाद पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है