Lalu Yadav and Daughter Misa Bharti

Loading

रांची. चारा घोटाले (Fodder Scam) में सजा काट रहे आरजेडी (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की तबीयत अब स्थिर बताई जा रही है। गुरुवार को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि लालू के फेफड़े में इंफेक्शन देखने को मिला है, जिसे निमोनिया के लक्षण बता रहे हैं।

लालू का इलाज रांची स्थित रिम्स (RIMS) में चल रहा है। जहां डॉक्टरों ने न्यूमोनिया को ठीक करने के लिए एंटीबॉयोटिक डोज दिया है। रिम्स के डॉक्टर्स लगातार दिल्ली एम्स के डॉक्टरों के साथ संपर्क में हैं।

वहीं लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती भी अपने पिता के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए रांची पहुंची हैं। शुक्रवार को मीसा भारती रांची स्थित रिम्स के पेइंग वार्ड में पिता से मिलने पहुंचीं। जबकि पत्नी राबड़ी देवी और बेटा तेजस्वी यादव रांची पहुंच रहे हैं।

लालू यादव के फेफड़े में कितना संक्रमण है, इसकी जांच करने के लिए एचआर सीटी किया गया। इसके बाद उन्हें उनका चेस्ट का एक्सरे किया गया। इसके बाद उन्हें पेइंग वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

इस बीच लालू यादव के स्वास्थ्य की स्थिति पर तेजस्वी यादव ने कहा, “जहां तक ​​हम जानते हैं, उनकी COVID रिपोर्ट नेगेटिव आई है। लेकिन और परीक्षण किए जा रहे हैं। हम अधिक परीक्षणों के बाद अधिक कहने में सक्षम होंगे। मेरे भाई, मां और मैं उन्हें देखने के लिए रांची जाएंगे।

गौरतलब है कि गुरुवार शाम लालू यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। जिसके बाद से उनका इलाज एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम की देखरेख में हो रहा है।