Lalu Yadav

Loading

पटना. बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) की तारीखों का ऐलान हो गया है। शुक्रवार को चुनाव आयोग (Election Commission) ने तारीखों का ऐलान किया है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने बिहार की जनता से नारे के जरिए बदलाव का आह्वान किया है। उन्होंने नया नारा दिया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर यह नारा दिया है।

लालू यादव ने ट्वीटर पर लिखा, “उठो बिहारी, करो तैयारी। जनता का शासन अबकी बारी। बिहार में बदलाव होगा। अफसर राज खत्म होगा। अब जनता का राज होगा।”

कोरोना काल में यह पहला चुनाव है। इस बार बिहार में तीन चरणों में तीन चरणों में मतदान होंगे और 10 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 28 अक्टूबर को पहले चरण के लिए मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण के लिए 3 नवंबर और सात नवंबर को तीसरे चरण के लिए मतदान होगा।

इस वर्ष होनेवाले बिहार चुनाव के लिए राज्य में 7 करोड़ 29 लाख 27 हजार 396 मतदाताओं की मतदाता सूची तैयार की गयी है। साथ ही मतदाता पहचान पत्र जारी किया गया है। इसके अलावा 1,06,526 मतदान केंद्र बनाए गए है। सभी जिलों में निर्वाची पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है और उनके माध्यम से जिला स्तर पर मतदानकर्मियों की तैनाती को सुनिश्चित की गई है। इसके लिए सभी जिलों में मतदानकर्मियों की सूची तैयार की जा चुकी है।