बिहार चुनाव 2020 | बिहार चुनावी मंच से मोदी की लोगों से 'लोकल' सामान खरीदने की अपील | Navabharat (नवभारत)
ट्रेंडिंग टॉपिक्स
ब्रेकिंग न्यूज़
लाईव ब्लॉग
अंतिम अपडेटOctober, 23 2020

बिहार चुनावी मंच से मोदी की लोगों से ‘लोकल’ सामान खरीदने की अपील

ऑटो अपडेट
द्वारा- Rahul Goswami
सीनियर कंटेन्ट राइटर
15:13 PMOct 23, 2020

PM मोदी की लोगों से अपील, लोकल ही खरीदें

 PM मोदी ने कहा कि, " मेरी आप सब लोगों से अपील है कि इस त्योहारों के समय लोकल सामान ही खरीदें।" उन्होंने भागलपुर की सिल्की साड़ी, मंजूसा पेंटिंग और अन्य उत्पादों का जिक्र किया और कहा कि, "इनका समर्थन करें। मिट्टी के बर्तन, दीये और खिलौने भी जरूर खरीदें। अगर हम मिलकर कोशिश करेंगे तो बिहार आत्मनिर्भर बनेगा।" 

15:10 PMOct 23, 2020

विपक्ष MSP पर भी कर रहा राजनीति : PM मोदी

PM मोदी ने कहा कि, " विपक्ष आजकल MSP को लेकर भी अफवाह फैला रहा है, लेकिन यही सच है कि हमारी सरकार ने ही बार-बार MSP को बढ़ाया है. हमारी सरकार ने सरकारी खरीद को भी आगे बढ़ाया, पिछली सरकार और नीतीश जी की सरकार में इस बार धान की खरीद में 4 गुना और गेहूं की खरीद में 5 गुना अंतर है. जब इनकी सरकार थी तो MSP पर फैसला पहले क्यों नहीं लिया गया." उन्होंने  स्वामित्व योजना का जिक्र करते हुए कहा कि,  "अब ग्रामीणों को उनकी जमीन का प्रॉपर्टी कार्ड मिलेगा, जिससे लोगों की समस्त चिंता दूर हो जाएगी." 

 

15:05 PMOct 23, 2020

PM मोदी: किसानों के विकास पर हमारा अधिक ध्यान

PM मोदी ने कहा कि, " बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर पर फ़िलहाल ध्यान देना काफी जरूरी हो गया है, इसलिए हमने सवा लाख करोड़ रुपये का पैकेज घोषित किया गया था। पिछले सालों में बिहार में साढ़े तीन हजार किमी। के राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण हुआ है। बिहार में गंगा के ऊपर डेढ़ दर्जन पुल या तो बन गए हैं या फिर बन रहे हैं। आपने देखा होगा किबिहार के कई शहर गंगा के किनारे बसे हैं, अब वाटर वे भी बिहार में शुरू किया जाएगा। सरकार ने किसानों से जुड़े कानून में काफी बदलाव किये हैं। अब बिहार के छोटे शहरों में भी  कोल्ड स्टोरेज का विस्तार किया जाना है, जिससे आम, मक्का और लीची की पैदावार करने वाले किसानों को बड़ी मदद होगी।" 

14:59 PMOct 23, 2020

PM मोदी: बिहार अब विकास की हकदार

PM मोदी ने कहा कि, " बिहार अब विकास की हकदार है, ऐसे लोग जिन्होंने सिर्फ अपने परिवार का ही विकास किया वो दोबारा बिहार पर अब राज नहीं कर सकते हैं। वो लोग सरकारी नौकरी देने को अपने रिश्वत का जरिया मानते हैं। जिन्हें शिक्षा का कोई महत्व नहीं पता, वो राज्य का भविष्य कैसे संवारेंगे इसपर मुझे संदेह है। बिहार में पहले की सरकारों ने आदिवासियों के कल्याण के लिए कभी कुछ नहीं किया और बदले में हमेशा झूठे वादे ही किए हैं। लेकिन हमारी सरकार आदिवासियों के घर और रोजगार दोनों पर ही ध्यान दे रही है।"  

14:54 PMOct 23, 2020

PM मोदी: कुछ लोग कर रहे अनुच्छेद 370, राम मंदिर और सर्जिकल स्ट्राइक का विरोध

PM मोदी ने कहा कि, " विपक्षी पार्टियां अभी अनुच्छेद 370 से लेकर राम मंदिर और सर्जिकल स्ट्राइक का विरोध करने में भी पूरी तरह जुटे हैं। ये लोग सिर्फ सत्ता सुख के लिए ही यह काम कर रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता अब ठान चुकी है कि फिर NDA की सरकार बनकर ही रहेगी।" 

14:52 PMOct 23, 2020

PM मोदी का भागलपुर संबोधन शुरू

13:26 PMOct 23, 2020

PM मोदी की गया रैली ख़त्म हुई

PM मोदी की गया रैली ख़त्म। अब अगली रैली भागल पुर में भागलपुर में करेंगे PM मोदी।

13:08 PMOct 23, 2020

PM मोदी: बिहार के लोग अबकी बार सोच समझकर अपना वोट दें

PM मोदी ने कहा कि, "NDA सरकार बोधगया में एयरपोर्ट भी बनवा दे रही है, इससे टूरिज्म भी बढ़ेगा। नीतीश जी की अगुवाई में बिहार विकास की ओर बहुत आगे बढ़ा है, ऐसे में इस बार फिर NDA की सरकार बनना जरूरी है। आपका वोट इसलिए भी जरूरी है कि ताकि बिहार फिर से पहले की तरह बीमार ना पड़ जाए, सतर्कता इसलिए भी जरूरी है ताकि आप और आपका परिवार बीमार ना पड़ जाए।"

13:01 PMOct 23, 2020

PM मोदी: कुछ लोगों को यहाँ के विकास से हो रही दिक्कत

PM मोदी ने कहा कि, "अबकी सरकार यहाँ शासक के तौर पर नहीं बल्कि सेवक के रूप में काम कर रही है। अब बेईमानी करने वालों को कई सौ बार सोचना पड़ता है, इसी से ही कुछ लोगों को दिक्कत हो रही है। विपक्ष आज यहं हो रहे हर सुधार का विरोध कर रहे हैं, कुछ दिन पहले भारत सरकार ने गांवों के लिए एक नई योजना शुरू की है । अब प्रॉपर्टी कार्ड मिलेंगे तो हर किसी के घर पर कब्जा नहीं होगा, बिहार में चुनाव के बाद ही इसे लागू किया जाएगा। अब बिहार ने सुधार की बड़ी रफ्तार पकड़ ली है, इसके बाद अब यहाँ के इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया जाएगा।

12:56 PMOct 23, 2020

महागठबंधन पर बरसे PM मोदी

PM मोदी ने कहा कि, "अब बिहार में पिछड़े हुए जिलों को चिन्हित कर उनमें विकास की गती को तेज किया जा रहा है। अब बिहार को ललचाए हुए लोगों से भी सतर्क रहना होगा। महागठबंधन की रग-रग से बिहार का हर नागरिक अब वाकिफ है, ये लोग नक्सलियों को खुली छूट देते रहे हैं, देश में तोड़ने और बांटने की वकालत करने वालों पर जब एक्शन लिया गया तो ये लोग उनके साथ खड़े भी होते हैं। इनका मॉडल हमेशा से बिहार को बीमार और लाचार बनाने का रहा है।"

 

Load More

Loading

पटना. बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Vidhan Sabha Elections) के पहले चरण के मतदान में अब सिर्फ 4 ही दिन बाकी है। इसी को लेकर राजनीतिक दलों ने जहाँ अपने प्रचार में जान फूंक दी है और इसी कड़ी में आज बड़े दिग्गज चुनावी मैदान में आ रहे  रहे हैं। PM नरेंद्र मोदी आज बिहार में 3 चुनावी सभाएं करने वाले हैं, यह  उनका बिहार चुनाव प्रचार में आज पहला दिन है। PM मोदी के अलावा आज राहुल गांधी, नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और मायावती जैसे दिग्गज भी रैलियां करने वाले हैं।

 

 

OK

We use cookies on our website to provide you with the best possible user experience. By continuing to use our website or services, you agree to their use.   More Information.