Murder
File Pic

    Loading

    लुधियाना: लुधियाना में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बच्ची के नाम के इन्शुरन्स के पैसों के लिए माँ और सौतेले पिता ने मासूम बच्ची को गला घोंटकर हत्या कर दी है। आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी मिली है कि,आरोपियों ने यह कृत्य पैसों की तंगी के कारण किया हैं। इंडिया टुडे ने इस बात की खबर दी है।

    पुलिस के जानकारी अनुसार, आरोपी नरिंदर पाल पशुओं का चारा बनाने वाली कंपनी में काम करता था। और वही पर कंपनी के दिए घर में अपनी पत्नी पिंकी और सौतेली बच्ची भारती के साथ रहते थे। उन्होंने 2018 में अपनी बच्ची भारती के नाम 2.50 लाख की इन्शुरन्स पॉलिसी खरीदी थी। उसके बाद आरोपियों ने 2019 में तीन लाख की जमीन खरीदी और उसकी क़िस्त भर रहे थे। अभीतक उन्होंने 1.49 लाख रुपये की क़िस्त भर दी।

    लेकिन आगे के क़िस्त भरने के लिए उन्हें परेशानी हो रही थी। पैसो की तंगी के कारण इन्शुरन्स के पैसो के लिए अपनी बच्ची को फांसी लगाकर मार डाला। इस मामले की जानकारी किसी को न हो इसलिए उसे प्राकृतिक मौत का बहाना बना दिया। जब उसका पोस्टमार्टम हुआ तब पूरी घटना पता चली की बच्ची की मौत गला घोटने से हुई है।

    पड़ोसियों के जानकारी अनुसार भारती  के पिता उसे कई बार सौतेले होने के कारण  बहुत मारा करते थे।  घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों  को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि  पैसों की तंगी के कारण बच्ची के गाला घोटकर मार डाला।