चंडीगढ़: पंजाब (Punjab) में विधायक अरुण नारंग (Arun Narang) के साथ की गई बदसलूकी को लेकर राजनीति तेज होती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) लगातार अमरिंदर सिंह सरकार (Amrindar Singh Government) पर हमलावर है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा (Ashwini Kumar Sharma) ने नेताओं और कथाकथित-बुद्धिजीवियों पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, “जो लोग हर समय मॉब लिंचिंग -मॉब लिंचिंग करते हैं, वह पंजाब पर चुप क्यों?”
शर्मा ने कहा, “मालउट में भाजपा विधायक अरुण नारंग के साथ क्या हुआ था। कई लोग भीड़ लेकर उपद्रव कर रहे थे। आज वे चुप क्यों हैं? हमने पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति के बारे में राज्यपाल से मुलाकात की और जानकारी दी है।”<
What happened with BJP MLA (Arun Narang) in Malout amounts to lynching. Many people were making a fuss over mob lynching. Why are they silent today? We have met & briefed the Governor about the deteriorating law & order situation in Punjab: State BJP chief Ashwani Kumar Sharma pic.twitter.com/6s0JZrOSyV
— ANI (@ANI) March 30, 2021
200 लोगों पर मामला दर्ज
भाजपा विधायक के साथ हुई बदसलूकी और पिटाई मामले में पुलिस ने 200 से ज्यादा लोगों पर मामला दर्ज किया है। वहीं करीब 17 लोगों की गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले पर भाजपा लगातार कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। वह राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सरकार पर हमलावर है।