जनता दल यूनाइटेड में बड़ा बदलाव, नीतीश कुमार की जगह आरसीपी सिंह बने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

Loading

पटना: जनता दल यूनाइटेड (Janta Dal United) में बड़ा बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की जगह सांसद आरसीपी सिंह (RCP Singh) को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। राजधानी पटना (Patna) में रविवार को आयोजित राष्ट्रीय कार्यकरणी की बैठक में इस बात की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने खुद उनके नाम का प्रस्ताव रखा जिसे अन्य सदस्यों ने समर्थन किया। 

ज्ञात हो कि नीतीश कुमार 2016 से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल रहे थे। तत्कालीन अध्यक्ष शरद यादव (Sharad Yadav) के पद छोड़ने के बाद इस पद पर थे।  कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “एक साथ दो पद का निर्वाहन करना आसान नहीं है।”  सिंह को नीतीश कुमार का बेहद करीबी मन जाता है, बिना उनके सलाह पर कोई काम नहीं करते हैं।

कौन है आरसीपी सिंह

जेडीयू के नए अध्यक्ष का पूरा नाम रामचंद्र प्रसाद सिंह हैं, नालंदा जिले के मुस्तफापुर में 1958 में उनका जन्म हुआ। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई बिहार से ही की। बाद में जेएनयू में पढ़ाई के लिए दिल्ली आ गए। राजनीति में आने के पहले वह केंद्रीय प्रशासनिक अधिकारी रहे, उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी रहे। इस दौरान उन्होंने रामपुर, बाराबंकी, हमीरपुर और फतेहपुर के जिलाधिकारी के तौर पर अपनी सेवा दी। 

सिंह का नीतीश कुमार का साथ बहुत पुराना है। वह कुमार के पहले प्रिंसिपल सेक्रेटरी थे। इसके बाद वह राजनीति में आ गए। साल 2010 में आज जेडीयू के टिकट पर राज्यसभा पहुंचे। इसके बाद 2016 में वह दोबारा राज्यसभा सांसद चुने गए। 

नीतीश के उत्तराधिकारी

आरसीपी सिंह को नीतीश कुमार का बेहद करीबी मन जाता है, बिना उनके सलाह पर कोई काम नहीं करते हैं सिंह को मुख्यमंत्री का उत्तराधिकारी माना जाता है पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर नियुक्ति इसी को लेकर लिया गया निर्णय है 2020 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ने घोषणा की थी यह चुनाव उनका अंतिम चुनाव है