ranchi congrees
ranchi congrees

    Loading

    ओम प्रकाश मिश्र 

    रांची. झारखंड के रांची जिले में पारा शिक्षकों और होमगार्डो  (Homeguards) पर हुए लाठी चार्ज (Lathi Charge) की घटना की निंदा करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा (Jharkhand Pradesh Congress spokesperson Rakesh Sinha) ने लाठी चार्ज की घटना की घोर निंदा की है। उन्होंने इस घटना के मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हर मोर्चे पर विफल हो रही भाजपा (BJP) अब जनता को सरकार के खिलाफ उकसाने का काम कर रही है, परन्तु जनमानस का भरोसा और विश्वास, महागठबंधन की सरकार पर आज भी कायम है। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष को पारा शिक्षकों और होमगार्ड के जवानों की चिंता कर उन्हें उनका अधिकार दिलाना चाहिए था न कि बर्बरता पूर्ण  लाठी चार्ज करना चाहिए था।

    सिन्हा ने कहा कि राज्य की जनता जानती है कि भाजपा कैसे अपने अहंकार में चूर होकर पारा शिक्षकों पर लाठी चला कर उनके आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास की है। उन्होंने पारा शिक्षकों और होम गार्डों के समर्थन में अपनी ताकत झोंक देने की बात कही। पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के दिए गए बयान पर आपत्ति जताते हुए सिन्हा ने कहा कि उन्हें इस तरह के भड़काऊ बयान देने के पहले सोचना चाहिए और स्वयं के सत्ता में रहते हुए किस तरह के शब्दों का प्रयोग किया जाना है इसका ज्ञान उन्हें होना चाहिए था।

    किसानों को कब मिलेगा इंसाफ

    सिन्हा ने कहा की इस घटना के बाद प्रदेश कांग्रेस हर पल पारा शिक्षकों और होमगार्ड के जवानों के साथ किए गए वादे पर खड़ी है और कांग्रेस जल्द ही इसका परिणाम भी जनता के समक्ष ले आएगी। किसान बिल के खिलाफ आन्दोलन पर उतरे किसानों की चर्चा करते हुए सिन्हा ने यह भी कहा कि भाजपा को यह बताना चाहिए कि देश के किसान जो आंदोलनरत हैं उनको इंसाफ कब मिलेगा।

    ताकि जनता का ध्यान दूसरी तरफ भटकाया जा सके

    उन्होंने कहा कि जहां एक ओर भाजपा विधायक दल नेता सरकार को गिराने का बयान देते हैं, वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जनता को उकसाने का काम कर रहे हैं। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटने के बाद अपने सत्ता में किए गए घोटाले और भ्रष्टाचार का डर है कि कहीं अपने शासनकाल में जो घोटाले और जो हाथी उड़ाने का काम उन्होंने इस राज्य में किया है इसका दूरगामी परिणाम सामने आकर रहेगा। सिन्हा ने कहा कि सही ढंग से जांच ना हो इसलिए वह सरकार को बार-बार और अस्थिर करने का प्रयास करने वाला बयान देती रही है, ताकि जनता का ध्यान दूसरी तरफ भटकाया जा सके। 

     भाजपा का निर्णय अव्यवहारिक था 

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने झारखंड के तत्कालीन सीएम रघुवर दास पर आरोप लगते हुए कहा कि झारखंड में रघुवर दास की दोषपूर्ण शिक्षा नीति के कारण आज झारखंड में छात्रों ओर पारा शिक्षकों का भविष्य अंधेरे में है। उन्होंने पूर्व शिक्षा मंत्री निरा यादव को दोषी करार देते हुए कहा कि उनकी सोची समझी चाल के परिणाम स्वरुप सरकारी सकूलों का विलय किया था। इसके खिलाफ प्रदेश कांग्रेस ने इसका कड़ा विरोध किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने तक़रीबन 6500 स्कूलों का विलय किए जाने का उस समय का भाजपा का निर्णय अव्यवहारिक था जो शिक्षकों और विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किए जाने जैसा था। भाजपा के इस निर्णय के खिलाफ उस वक्त भाजपा के ही दो केन्द्रीय मंत्री समेत पार्टी के सभी 12 लोकसभा सांसदों ने तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को पत्र लिखकर चेतावनी देते हुए कहा था कि झारखंड सरकार के इस फैसले से आम जनता में आक्रोश बढे़गा और शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का भविष्य ख़राब होगा। रघुवर दास स्कूलों को मर्ज करने के मामले में पुनर्विचार कर इस निर्णय को रद्द करें।