Woman crime
प्रतीकात्मक तस्वीर

    Loading

    भुवनेश्वर : ओडिशा में एक बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां खाने की डिलीवरी देने गए 35 वर्षीय आदमी ने 38 वर्षीय महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार किया। वहीं यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

    हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार पुलिस ने बताय कि, आरोपी के पिता का ढाबा है। लोग  वही से खाना आर्डर करते है।  खाने की डिलीवरी पहुंचाने का काम आरोपी करता है। घटना वाले दिन पीड़िता के भाई ने खाना ऑर्डर  किया था, वह अक्सर इसी ढाबे से खाना आर्डर करता है। खाने का आर्डर पहुँचाने गए आरोपी ने महिला को घर में अकेला देखकर उसके साथ जबरन बलात्कार किया और यह  बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 

    घटना के बाद पीड़िता बहुत डर गई थी। उसने हिम्मत करके थाने में शिकायत दर्ज कराई । पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.