महेंद्र सिंह धोनी जल्द करने जा रहें है वापसी, ”थाला” के स्वागत की खास तैयारी

खेल डेस्क, भारतीय क्रिकेट के दिग्गज व पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए बड़ी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी जल्द वापसी की तैयारी में हैं। उन्होंने आईपीएल 2020 के लिए अपना प्लान

Loading

खेल डेस्क, भारतीय क्रिकेट के दिग्गज व पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए बड़ी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी जल्द वापसी की तैयारी में हैं। उन्होंने आईपीएल 2020 के लिए अपना प्लान तैयार कर लिया है।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से जल्द जुड़ेंगे धोनी

बता दें कि धोनी 29 फरवरी चेन्नई पहुंचने वाले है। एक मार्च से चेन्नई सुपर किंग्स का ट्रेनिंग कैंप शुरू होने वाला है। वहीं इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच 29 मार्च से शुरू होंगे। आईपीएल की फ्रैंचाइजी टीम चेन्नै सुपरकिंग्स अपने ‘थाला’ यानी लीडर की अगवानी के लिए खास तैयारी में है।

ब्रेक पर हैं धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी की अगुवाई में टीम ने दो बार विश्व खिताब जीता है। वे इंग्लैंड में 2019 विश्व कप से टीम इंडिया के बाहर होने के बाद से ब्रेक पर हैं। बता दें कि पिछले साल प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उनकी वापसी पर सवाल पूछें जाने पर उन्हानें कहा था कि ‘जनवरी तक मत पूछो .’

ट्रेनिंग नहीं छोड़ी

बीसीसीआई ने धोनी को 16 जनवरी से कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया है। धोनी पिछले सात महीनों के दौरान सिर्फ एक बार नेट प्रैक्टिस करते दिखे हैं। उन्होंने 16 जनवरी को रांची में झारखंड रणजी टीम के साथ अभ्यास किया था। नेट्स पर बैटिंग के दौरान धोनी एक बार भी ‘आउट ऑफ टच’ नजर नहीं आए। उनकी लय कायम दिखी।

करियर पर खुद करेंगे फैसला

करियर के बारे में पूछे जाने पर धोनी ने कहा था कि इसका फैसला वो खुद लेंगे। माना जा रहा है कि आईपीएल के 13वें सीजन से धोनी कमबैक करेंगे और अपना शत प्रतिशत देंगे। कयास लगाए जा रहें है कि आईपीएल में प्रदर्शन के आधार राष्ट्रीय चयनकर्ता तय करेंगे कि धोनी अक्टूबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए कितने तैयार हैं।