File Photo
File Photo

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2020) में बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की वापसी पर पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने आगे कहा धोनी की वापसी पर कोई गारंटी

Loading

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2020) में बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की वापसी पर पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने आगे कहा धोनी की वापसी पर कोई गारंटी नहीं हैं। साथ ही मुझे नहीं लगता कि IPL में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद धोनी टीम इंडिया में वापसी कर पाएंगे।
 
एक कार्यक्रम में सहवाग ने बताया कि लिस्ट में केएल राहुल, ऋषभ पंत का नाम शामिल हैं। केएल राहुल का प्रदर्शन बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग में भी अच्छा रहा है। IPL में धोनी का प्रदर्शन बेहतर होने के बावजूद टीम इंडिया में धोनी की वापसी मुश्किल होगी। धोनी के अच्छा खेलने के बाद भी टीम इंडिया में ऋषभ पंत और राहुल को हटा कर उनकी जगह ले पाना असंभव सा लगता है। वहीं धोनी की जगह भी नहीं लिया जा सकता। सेलेक्टर्स अब आगे के बारे में सोच रहे हैं।
 
बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। कयास लगाए जा रहें है कि इस बार आईपीएल रद्द भी किया जा सकता है। कोरोनावायरस के चलते चेन्नई टीम का ट्रेनिंग कैम्प भी बंद किया गया है। जानकारी हो कि धोनी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच जुलाई 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला था, जिसमें उनके रन आउट होते ही टीम इंडिया की उम्मीदें टूट गई थीं।