corona

Loading

पोर्ट ब्लेयर.  अंडमान निकोबार (Andmaan Nicobar) द्वीप समूह में कोरोना (Corona) वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आने से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,072 हो गयी। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के कारण एक और मरीज की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 56 हो गयी। उन्होंने कहा कि 10 नए लोगों में तीन अन्य संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे वहीं सात लोगों ने बाहर की यात्रा की थी। इस बीच केंद्रशासित प्रदेश में 14 और मरीज इस घातक बीमारी से उबर चुके हैं। इस द्वीपसमूह में अब तक कुल 3,831 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि यहां अभी 185 मरीजों का इलाज चल रहा है।