36 kg ganja recovered from Sambalpur-Maduadih Express

    Loading

    ओमप्रकाश मिश्र 

    रांची.  झारखंड (Jharkhand) में इन दिनों अपराध की घटनाओं में वृद्धि दर्ज की जा रही है। जमीन माफियाओं (Land Mafia) का आतंक सर चढ़ कर बोल रहा है तो, वहीं मादक पदार्थों (Drugs), विदेशी शराब (Foreign Liquor), अफीम (Opium) और गांजा (Ganja) की तस्करी भी जोर शोर से की जा रही है। इसी क्रम में आज संबलपुर (Sambalpur) से आने वाली ट्रेन से 36 किलो गांजा जब्त किया गया।

    अपनी निजी वाहनों  के अलावा अब अपराधी ट्रेन के माध्यम से भी मादक पदार्थों की तस्करी की घटना को अंजाम देने लगे है। इसी तरह की एक घटना आज सुबह रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को मिली गुप्त जानकारी के तहत आज सुबह ट्रेन संख्या 08311 अप संबलपुर-मड़ुआडीह एक्सप्रेस से 36 किलो गांजा बरामद किया गया। गांजे की कीमत करीब 3 लाख 60 हजार रुपए आंकी जा रही है। हालांकि इस कार्रवाई में किसी भी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। एक सप्ताह पूर्व पलामू एक्सप्रेस से भी  भारी मात्रा में शराब बरामद की गई  थी।

    वहीं, गुरुवार को गढ़वा रोड स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर रेलवे सुरक्षा बल के  जवानों ने ट्रेन में सर्च अभियान चलाया। गढ़वा रोड आरपीएफ  पोस्ट प्रभारी कुमार नयन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को इस अभियान में लगाया गया था जवानों ने तत्परता दिखाते हुए  एक जनरल कोच से भारी मात्रा में गांजा जब्त किया। सर्च के दौरान पुलिस जवानों ने पाया कि टॉयलेट के पास गलियारे में तीन झोले लावारिस अवस्था में पड़े थे। इन झोलों के बारे में डिब्बे में बैठे यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी ने भी कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद पुलिस बल ने तीनों झोलों को कोच से उतार कर चेक किया तो उनमें  गांजे के 11 पैकेट मिले। इन्हीं पैकेटों में  गांजा रखा गया था। वजन कराने पर 36 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस और आरपीएफ के जवान तस्करों को पकड़ने का अभियान चला रहे है। पुलिस का कहना है कि गांजे की तस्करी करने वाले अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।