BJP-Congress

Loading

कोलकाता. भाजपा (BJP) के कथित तौर पर अलग-अलग गुटों के दो समूहों के लोगों के बीच मध्य कोलकाता (Kolkata) के एंतल्ली इलाके में शुक्रवार को झड़प हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। दोनों घायलों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब 30 लोगों का एक समूह यहां भाजपा के कार्यालय में जबरन घुस गया और एक व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिसके बाद झड़प हो गई। हमला करने आये समूह ने इस व्यक्ति पर बीती रात अपने एक आदमी को पीटने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया, ‘‘झड़प के दौरान करीब दो गोलियां चली। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ”

अधिकारी ने बताया कि घटना के सिलसिले में एंतल्ली पुलिस थाना में आईपीसी की विभिन्न धाराओं और शस्त्र अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।