Rape
File Photo

    Loading

    बिहार: बिहार (Bihar) से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां दो बेटों ने अपने माँ के आशिक (Mother’s Lover) को इतनी बेरहमी से मारा कि उसकी मौत हो गई। यह घटना बिहार के मधुबनी (Madhubani) जिले की है। यह घटना जानकर हर कोई हैरान है। इस मामले में पुलिस ने (Police) महिला के एक बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा बेटा और महिला फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। 

    जानकारी के मुताबिक, यह अवैध संबंध (Illicit Relation) का अजीबोगरीब मामला मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र (Harlakhi police station area) के हरिणे गांव का है। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद गांव में पुलिस पहुंची व मौके से पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। बता दें कि मृतक शख्स का नाम संतोष साह बताया जा रहा है। 

    दरअसल, यह पूरा मामला अवैध संबंध का है। जहां संतोष साह के भगत साह की पत्नी के साथ नाजायज संबंध थे। शनिवार की देर रात संतोष साह महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान संतोष साह को महिला के बेटों ने देख लिया। इसके बाद दोनों भाइयों ने मिलकर संतोष साह को बंधक बना लिया और साथ मिलकर संतोष साह को जमकर पीटा। मारपीट और शोर सुनकर ग्रामीण भी वहां पर जुट गए। ग्रामीणों ने दोनों भाइयों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुके और संतोष को बेरहमी से पीटते हुए उसकी हत्या कर दी। 

    जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मौके पर मौजूद आरोपी महिला के बेटे अजय साह को हिरासत में ले लिया है। जहां उससे पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार भी कर लिया है। दूसरी ओर महिला और उसका दूसरा बेटा घर छोड़कर फरार हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार महिला का पति दूसरे राज्य में नौकरी करता है।