Divorce
Representative Image

    Loading

    बेंगलुरु. कोरोना वायरस ने देश में दस्तक देते ही संकटों का पहाड़ खड़ा हो गया। कोरोना काल में कई लोग बेरोजगार हो गए। जिसके बाद उन्हें दूसरा काम ढूंढना पड़ा। ऐसा ही एक मामला बेंगलुरु में सामने आया है, जहां एक 27 वर्षीय युवक को अपनी नौकरी गवानी पड़ी। लेकिन इसके बाद उसने जो काम ढूंढा उससे उसकी शादीशुदा जिंदगी तबाह हो गई।

    बेंगलुरु निवासी भावेश ने दो साल पहले अपने साथ काम करने वाली प्रगति (बदला हुआ नाम) से शादी की थी। दोनों एक साथ बीपीओ में काम करते थे। दोनों की पहली मुलाकात 2017 में हुई थी। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ी और एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे। दो साल के रिलेशनशिप के बाद 2019 उन्होंने शादी कर ली और एक किराए के मकान में रहें लगे। 

    लेकिन जब कोरोना वायरस ने देश में दस्तक दी तो वायरस को कण्ट्रोल करने के लिए देश में लॉकडाउन लगाया गया। जिससे भावेश की नौकरी चली गई। उसने कई जगह नौकरी ढूंढी लेकिन निराशा ही हाथ लगी। कुछ महीने बाद प्रगति ने नोटिस किया कि भावेश अक्सर अपने लैपटॉप और स्मार्ट फोन पर बिजी रहता है। उसे बिना बताए बाहर जाता है। पति के बर्ताव में आए इस अजीब बदलाव से प्रगति परेशान हो गई।

    प्रगति ने अपने भाई के मदद से लैपटॉप को खंगालना शुरू कर दिया। इस दौरान लैपटॉप में एक फोल्डर मिला जिससे भावेश की पत्नी के होश उड़ गए। फोल्डर में उसके पति की नग्न तस्वीरें और अर्ध-नग्न महिलाओं के साथ सेल्फी थीं। इससे खुलासा हुआ कि उसका पति पुरुष एस्कॉर्ट यानी पुरुष सेक्स वर्कर के तौर पर काम करता है। इस काम के लिए वह 3,000 से 5,000 रुपये प्रति घंटा चार्ज करता है। शहर में उसके कई ग्राहक हैं। 

    पति की करतूत का पता चलते ही प्रगति ने भावेश से इस बारे में पूछा तो उसने इन बातों से साफ इनकार कर दिया। प्रगति काफी परेशान रहने लगी। इसके बाद प्रगति ने अपने कुछ दोस्तों की सलाह से फरवरी के अंत में मल्लेश्वरम पुलिस स्टेशन में महिला हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। 

    प्रगति ने महिला पुलिसकर्मी वनिता सहायवानी को पूरा मामला बताया। महिला पुलिस ने भावेश से बात की तो उसने नौकरी जाने के बाद जिगोलो बनने की बात कबूली। साथ ही आश्वासन दिया कि वह प्रगति से अलग नहीं होना चाहता था, इसलिए जल्द ही यह काम छोड़ देगा। 

    सहायवानी के मुताबिक दोनों की कई बार काउंसलिंग की गई। लेकिन प्रगति अपने पति से तलाक लेना चाहती है। दोनों ने आपसी सहमति से अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लेते हुए कोर्ट में तलाक का केस दायर कर दिया है।