pema-khandu
CM पेमा खांडू ( Image Source : ANI )

Loading

 ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के मुख्यमंत्री पेमा खांडू (Pema Khandu) ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह पंचायत और निकाय संस्थाओं (Panchayat And Municipal Election) को और अधिक शक्ति देकर उन्हें जन-केंद्रित बनाएंगे। नाहरलागुन में पंचायत और नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरुआत करते हुए खांडू ने भाजपा के 5,464 प्रत्याशियों को स्थानीय निकाय में निर्विरोध चुनने के लिए राज्य के लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “अरुणाचल के लोगों का समर्थन ऐतिहासिक है और राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव के इतिहास में अभूतपूर्व है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा परिणाम इसलिए संभव हुआ क्योंकि मतदाता बुद्धिमान हैं और उन्होंने भाजपा का प्रदर्शन देखा है। उन्होंने कहा, “एक समय था जब पूर्वोत्तर को नजरअंदाज किया जाता था। लेकिन आज पूर्वोत्तर में केंद्रीय मंत्री लगातार दौरे करते हैं जिससे विकास की गतिविधियां जोर पर हैं।”

उन्होंने लोगों से भाजपा को वोट देने का आग्रह किया और कहा कि यह चुनाव स्मार्ट सिटी परियोजना को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। खांडू ने स्थानीय निकायों को और अधिक शक्ति देने का आश्वासन दिया और कहा कि भाजपा विक्रेंद्रीकरण में विश्वास रखती है।(एजेंसी)