soren
File Pic

Loading

रांची. झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अहमदाबाद के एक अस्पताल में हुए अग्निकांड में आठ लोगों की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया है। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने एक बयान में अहमदाबाद के कोविड अस्पताल में हुए हादसे पर गहरा दुख प्रकट करते हुए हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ संवेदना प्रकट की है। उन्होंने घायल मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भी अस्पताल में हुए अग्नि कांड में हुई मौतों पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। भगवान शोक संतप्त परिवारों को अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।” गुजरात के अहमदाबाद में एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार तड़के आग लगने से कोविड-19 के आठ मरीजों की मौत हो गई।