diwali

Loading

चेन्नई. तमिलनाडु (Tamil Nadu) में शनिवार को दीपावली (Diwali) का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार राज्य सरकार ने दीपावली पर दो घंटे के लिए पटाखे जलाने की अनुमति दी है। सरकार के निर्देश के अनुसार लोग सुबह छह बजे से सात बजे तक और इसके बाद शाम सात बजे से आठ बजे तक पटाखे जला सकते हैं।

परंपरानुसार, शनिवार को लोग सुबह जल्दी उठे तथा मित्रों एवं परिजनों को शुभकामनाएं दीं और पटाखे जलाए। पर्व के अवसर पर कई लोग मंदिरों में दर्शन पूजन करने भी गए। तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी, उप मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एल. मुरुगन तथा अन्य नेताओं ने लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।